जल्द ठीक हो जाओ, अगले सीजन में मिलते हैं चैंपियन धोनी, सर्जरी के बाद माही की दिखी पहली झलक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

धोनी ने सीएसके को 5वीं बार चैंपियन बनाया
एमएस ने हाल में घुटने की सर्जरी कराई है

नई दिल्ली. चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की हाल में घुटने की सफल सर्जरी हुई है. सर्जरी के बाद माही की पहली तस्वीर सामने आई है. टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने धोनी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसपर फैंस अलग अलग कॉमेंट कर रहे हैं. धोनी से मिलकर कैफ का बेटा बेहद खुश हुआ. कैफ ने इसकी जानकारी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दी है. धोनी ने हाल में चेन्नई सुपरकिंग्स को अपनी कप्तानी में पांचवीं बार चैंपियन बनाया. माही अगले साल भी आईपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे.

मोहम्मद कैफ ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीर शेयर की है. पहली तस्वीर में धोनी संग उनकी पत्नी साक्षी (Sakshi) बेटी जीवा (Ziva)और मोहम्मद कैफ अपनी पत्नी पूजा और बेटे कबीर के साथ दिखाई दे रहे हैं जबकि दूसरी तस्वीर में धोनी और कबीर एक साथ दिखाई दे रहे हैं. धोनी ने कबीर के कंधें पर हाथ रखा हुआ है. कबीर इस दौरान काफी खुश दिखाई दे रहा है.

mohammad kaif, ms dhoni, ms dhoni surgery, ms dhoni met mohammad kaif, mohammad kaif on ms dhoni, mohammad kaif son kabir, mohammad kaif wife puja, mohammad kaif share dhoni pic after surgery, मोहम्मद कैफ, महेंद्र सिंह धोनी

एमएस धोनी और मोहम्मद कैफ ने एयरपोर्ट पर मुलाकात की.

मोहम्मद कैफ ने कैप्शन लिखा, आज हम एयरपोर्ट पर महान इंसान और उनकी फैमिली से मिले. वह सर्जरी के बाद लौट रहे थे. बेटा कबीर सुपर हैप्पी था. क्योंकि धोनी ने उससे कहा कि जब वह छोटे थे तब वह भी बचपन में फुटबॉल खेला करते थे. जल्द ठीक हो जाओ. अगले सीजन में मिलते हैं चैंपियन धोनी.

mohammad kaif, ms dhoni, ms dhoni surgery, ms dhoni met mohammad kaif, mohammad kaif on ms dhoni, mohammad kaif son kabir, mohammad kaif wife puja, mohammad kaif share dhoni pic after surgery, मोहम्मद कैफ, महेंद्र सिंह धोनी

धोनी से मिले कैफ के बेटे कबीरधोनी को यह चोट आईपीएल के 16वें एडिशन के पहले मैच में लगी थी. गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में धोनी अपना घुटना चोटिल करा बैठे थे. माही फील्डिंग के दौरान डाइव लगाते हुए चोटिल हुए थे. चोटिल होने के बावजूद धोनी ने पूरा टूर्नामेंट खेला. उन्होंने आईपीएल खत्म होने के बाद घुटने का ऑपरेशन कराया है.

Tags: Mohammad kaif, Ms dhoni

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें