Kannauj News: लाभ लें किसान, धान के बीज पर मिल रहा 50 प्रतिशत का अनुदान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अंजली शर्मा/कन्नौज. कन्नौज खरीफ सीजन की खेती की तैयारी में किसान जुट गए हैं. धान की नर्सरी बोने के लिए किसान खेत तैयार कर रहे हैं. वही किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. कृषि विभाग की तरफ से धान का बीज जिले के सभी सरकारी राजकीय बीज भंडारों पर उपलब्ध करा दिया गया है. यहां पर किसानों को 50% का अनुदान भी उपलब्ध होगा. ऐसे में छोटे किसानों को इसका बड़ा लाभ मिलेगा.

जिले में छिबरामऊ, उमर्दा, हसेरन, सौरिख, तालग्राम,जलालाबाद,गुगरापुर और सदर ब्लॉक में यह राजकीय बीज भंडार है. जनपद में कुल 8 राजकीय बीज भंडार हैं. कृषि विभाग की तरफ से जिले के सभी राजकीय बीज भंडारों पर धान का बीज उपलब्ध करा दिया गया है. किसान समय से बीज भंडारों से धान का बीज ले सकते हैं. किसानों को बीज लेते वक्त धान केंद्रों पर तैनात कर्मी उनको मिली सुविधाओं की जानकारी भी प्रदान करेंगे.

कई तरह के मिलेंगे बीज
किसानों को कई वैरायटी के बीज इन राजकीय बीज केंद्रों पर उपलब्ध हो जाएगा. जिसमें नरेंद्र 2065, पंत 24, बासमती 1504 और पूषा बासमती 1692 धान का बीज आया हुआ है. शासन स्तर से जिले में खरीफ़ की खेती के लिए 386 कुंटल धान का बीज उपलब्ध कराया गया है.

सभी किसान सरकारी बीज का लाभ लें
जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार सिंह ने बताया किसानों को 50% अनुदान के साथ सभी आठों ब्लॉकों में धान का बीज उपलब्ध करा दिया गया है. किसानों को धान का बीज नरेंद्र, पंत, का बीज 39.40 रुपए साथ ही पूषा 59.30 प्रति किलोग्राम की दर से दिया जा रहा है. धान बीज क्रय करने के पश्चात किसानों के बैंक खाते में 50% अनुदान की धनराशि भेजी जाएगी. वहीं जिन किसानों के यहां सिंचाई के साधन हैं. वह जून में धान की नर्सरी की बुवाई कर दें. इसके 21 दिन बाद उसकी रोपाई करवा दें. सभी किसान सरकारी बीज का लाभ लें. किसी प्रकार की समस्या होने पर वह केंद्र प्रभारी से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा जिला कार्यालय में भी वह संपर्क कर सकते हैं.

Tags: Farmers, Kannauj news, Up news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें