Indian Railway: रेलवे का यह नियम है खास! इस समय TTE नहीं चेक कर सकता है आपका टिकट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

देश की आबादी का आज भी एक बड़ा हिस्सा ट्रेन में ही सफर करता है.
रात 10 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक का समय सोने के लिए तय किया गया है.
रेलवे के अनुसार ट्रेन में 40 से 70 किलोग्राम तक ही सामान लेकर यात्रा तक सकते हैं.

नई दिल्ली. ट्रेन से सफर हमेशा लोगों के लिए एक पसंदीदा विकल्प रहा है. रेलवे का सफर सुरक्षित होने के साथ-साथ कंफर्टेबल भी होता है. वहीं ट्रेन से यात्रा सबके लिए अफोर्डेबल भी रहता है. ऐसे में देश की आबादी का आज भी एक बड़ा हिस्सा ट्रेन का ही इस्तेमाल करता है. ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए कई तरह के नियम बनाए गए हैं. आज हम यहां इनमें से कुछ ऐसे ही नियमों को जानेंगे जिससे कि हमारी ट्रेन यात्रा और सुंदर हो जाए.

बता दें कि रेलवे के इन्हीं नियमों में से एक नियम के अनुसार, रात 10 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक का समय सोने के लिए तय किया गया है. इसके बाद आपको यह मिडिल बर्थ खोलना होगा ताकि बाकी यात्री बैठकर यात्रा कर सकें. रात में सफर के दौरान यात्रियों के तेज आवाज में संगीत सुनने और जोर-जोर से बात करने पर भी मनाही होती है.

ये भी पढ़ें – दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे को है इस टेक्नोलॉजी की जरूरत, इन देशों से लेनी होगी सीख

रात 10 बजे से लेकर सुबह 6 बजे नहीं चेक होगा टिकट
रेलवे की ओर से कई ऐसे ट्रेनें चलती हैं जो लंबी दूरी की होती हैं. ऐसे में यात्रियों को ट्रेन में रात भी बितानी पड़ती है. ऐसे में सबसे ज्यादा दिक्कत उस समय होती है, जब यात्री रात में सो रहे होते हैं और TTE उनका टिकट चेक करने के लिए आ जाते हैं. लेकिन आपको ये बता दें कि रेलवे के नियमों के मुताबिक, रात के 10 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक टिकट चेक करने के लिए TTE आपको नहीं जगा सकता है. यह नियम उन लोगों पर लागू नहीं होता है, जिनकी यात्रा रात 10 बजे से शुरू होती है.

प्लेटफॉर्म टिकट खरीदकर भी चढ़ सकते हैं ट्रेन में
वहीं रेलवे के एक नियम के अनुसार, अगर आपके पास टिकट खरीदने का टाइम नहीं है तो आप सिर्फ प्लेटफॉर्म टिकट खरीदकर भी ट्रेन में चढ़ सकते हैं. इसके बाद अपने बोर्डिंग स्टेशन से लेकर डेस्टिनेशन एड्रेस तक आपको ट्रेन के टिकट का पैसा देकर टीटीई से टिकट खरीदना होगा और आप आगे का सफर आसानी से कर सकते हैं.

बस इतना ही ले जा सकते हैं सामान
रेलवे के नियमों के मुताबिक, पैसेंजर्स ट्रेन के सफर के दौरान आप 40 से 70 किलोग्राम तक ही सामान लेकर यात्रा तक सकते हैं. अगर कोई इससे अधिक सामान लेकर यात्रा करता है, तो उसे अलग से किराया देना होगा.

Tags: Business news in hindi, Indian railway, Railway, Railway Knowledge, Train, Train ticket, Travel

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें