अतीक के शूटर से पुलिस ने बरामद किया हथियार का जखीरा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशांबी…अतीक के शूटर से पुलिस ने बरामद किया हथियार का जखीरा: शूटर अब्दुल कवि को लखनऊ जेल से रिमांड पर लाई है सराय अकिल पुलिस, एसपी बोले कई राज का हुआ खुलासा, स्समय आने पर जानकारी करेगे साझा

कौशांबी। माफिया अतीक के शूटर अब्दुल कवि की निशानदेही पर पुलिस ने 20 अवैध तमंचा एक रिवाल्वर कारतूस व देशी बम बरामद किया है। पुलिस ने यह बरामदगी अब्दुल कवि के भकन्दा स्थित घर से 40 मीटर दूर बास व झाड़ी नुमा स्थान मे प्लास्टिक की बोरियों मे छिपा कर रखे गए थे। एसपी का दावा है कि शूटर कवि ने रिमांड मे कई ऐसे रहस्य से पर्दा उठाया है जो विधायक हत्याकांड व अन्य दर्ज मुक़द्दमे मे उसे सज़ा दिलाने मे मददगार साबित होगे। अब्दुल कवि के बयान को वह मीडिया मे समय आने पर साझा करेगे।

अतीक अहमद गैंग के शार्प शूटर अब्दुल कवि को पुलिस लखनऊ जेल से शनिवार की रात लेकर कौशांबी पहुची थी। अदालत मे शूटर कवि से पूंछ-तांछ एवं अहम सबूत हासिल करने के लिए रिमांड हासिल की थी। लंबी पूंछ-तांछ व स्थलीय सबूतो के संकलन के दौरान शूटर ने विधायक हत्याकांड के बाद अपने छिपने के ठिकाने सहित अवैध असलहे का जखीरा बरामद कराया है।

सराय अकिल पुलिस ने शूटर कवि के भकन्दा स्थित घर से 40 मीटर यमुना नदी की तरफ जाने वाले रास्ते मे पड़ने वाले बास व झाड़ी नुमा स्थानो से 10 अवैध तमंचा 315 बोर, 10 अवैध तमंचा 12 बोर, 1 रिवाल्वर 32 बोर, 66 जिंदा कारतूस 315 बोर, 22 जिंदा कारतूस 12 बोर, 25 देशी बम बरामद किया है। पुलिस सुरक्षा मे एसओजी प्र्बहरी सहित डेढ़ दर्जन पुलिस कर्मी शूटर कवि को अपनी निगहबानी मे रखे हुये थे। इस दौरान कवि ने अपने अपने छिपने के ठिकाने और मददगारों के नाम उजागर किया है।

एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया, अतीक के करीबी रहे शूटर कवि को पुलिस रिमांड पर लाकर अवैध शस्त्र की बरामदगी की गई है। उसे सराय अकिल मे दर्ज एक मामले मे पूंछ-तांछ व सबूतो के संकलन के लिए रिमांड पर लिया गया था। पूंछ-तांछ मे उसने कई रहस्य से पर्दा उठाया है। जो मामले मे विवेचना का विषय होने के चलते मीडिया को समय आने पर जानकारी साझा की जाएगी। रिमांड की अवधि पूरी होते ही उसे पुनः संबंधित जेल मे दाखिल कराया जाएगा।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें