हमने सोचा कि एक-दो रणजी मैच खेल लेगा… तो कहीं नौकरी मिल जाएगी, इशान किशन के पिता ने क्यों कहा ऐसा?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विकेटकीपर बैटर इशान किशन (Ishan Kishan) वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC Final 2023) की तैयारियों में जुटे हुए हैं. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच डब्ल्यूटीसी फाइनल 7 से 11 जून तक लंदन के द ओवल ग्राउंड पर खेला जाएगा. इस मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना इशान के लिए आसान नहीं है. टीम के दूसरे विकेटकीपर केएस भरत से इशान को कड़ी टक्कर मिल रही है. इशान को यहां तक पहुंचने के लिए मुश्किलों से जूझना पड़ा है. लेफ्ट हैंड बैटर इशान के पिता प्रणव पांडे (Pranav Pandey) ने बताया कि कैसे शुरुआती दिनों में उन्होंने बेटे को क्रिकेट में करियर बनाने के लिए मुश्किलों का सामना किया.

प्रणव ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि उन्हें नहीं लगा था कि इशान इतने आगे तक जाएंगे. इशान के पिता ने कहा, ‘ सच कहूं तो, इशान टीम इंडिया में शामिल होगा, हमने नहीं सोचा था. वह पढ़ाई में अच्छ नहीं था इसलिए हमने सोचा की यदि वह एक या दो रणजी मैच खेल लेगा तो, उसे कहीं जॉब मिल जाएगा.’ इशान के बड़े भाई डॉक्टर हैं.

महेंद्र सिंह धोनी का पहली बार किस लड़की पर आया था दिल? वाइफ साक्षी को बताने से किया था मना, जानिए सबकुछ

इशान ने लिमिटेड ओवर में अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है. वह वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ चुके हैं. बांग्लादेश दौरे पर दोहरा शतक जड़ने के बावजूद इशान को टीम इंडिया से ड्रॉप कर दिया गया था. इस उदीयमान क्रिकेट के टीम से बाहर होने पर उनके पिता ने कहा कि उस समय वह अपने बेटे को समझाने बुझाने में लगे हुए थे, क्योंकि इशान तब टेंशन में आ गए थे.

बकौल प्रणव, ‘ जब इशान अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद टीम में जगह नहीं बना पाता तो वह दुखी हो जाता है. जब उसे एक सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया तब वह टेंशन में आ गया था. उसने अपनी प्रैक्टिस तक छोड़ दी थी. बाद में हमने उसे काफी समझाया बुझाया तब जाकर वह कुछ दिन बाद नॉर्मल हुआ.’

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच डब्ल्यूटीसी फाइनल 7 जून से लंदन के द ओवल में खेला जाएगा. इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम लंदन पहुंचकर तैयारी कर रही है. टीम इंडिया दूसरी बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है.

Tags: Ishan kishan, Team india, WTC Final

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें