दौसा में बड़े सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड़, 2 महिलाओं समेत आठ लोग गिरफ्तार, इस होटल का मालिक भी गिरफ्तार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


आशीष कुमार शर्मा/ दौसा. दौसा में बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है. दौसा रेलवे स्टेशन के समीप जेके गेस्ट हाउस में देह व्यापार का अनैतिक धंधा चल रहा था जैसे ही कोतवाली थाना पुलिस को इस बारे में जानकारी मिली तो प्रशिक्षु आरपीएस श्वेता पाठक की टीम मौके पर पहुंची और एक कॉन्स्टेबल को बोगस ग्राहक बनाकर जेके गेस्ट हाउस में भेजा. जैसे ही कॉन्स्टेबल का इशारा पुलिस टीम को मिला तो डीएसपी श्वेता पाठक के नेतृत्व में पुलिस ने छापा मारा तो अंदर से 2 महिलाएं व दो पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले ऐसे में चारों को ही पीटा एक्ट के तहत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया वही होटल के मालिक को भी अरेस्ट किया है.

प्रशिक्षु आरपीएस श्वेता पाठक ने कार्रवाई करते हुए पीटा एक्ट में आरोपी रिंकू सैनी निवासी होड़ी की कोठी, बैंसला बास, तन मुंडघिस्या, पायलट मीणा निवासी तीतरवाड़ा, आशा मीणा निवासी उदयपुरा व सुमन बेरवा निवासी धर्मपुरा को गिरफ्तार किया है वही होटल संचालक कुंज बिहारी महाजन निवासी गोविंद नगर, नई मंडी रोड़, दौसा को भी गिरफ्तार किया गया है.

फिलहाल पुलिस पूरे मामले में अनुसंधान कर रही है. प्रशिक्षु आरपीएस श्वेता पाठक ने बताया कि गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा. उन्होंने बताया कि कार्रवाई के बाद पुलिस ने आसपास सर्च अभियान में चलाया जिसके बाद संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए तीन अन्य युवकों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दीपक बैरवा निवासी आशापुरा, जितेंद्र शर्मा निवासी पंडितपुरा, अजय महावर निवासी महावर कॉलोनी दौसा को शांति भंग की धारा में गिरफ्तार किया है.

.

FIRST PUBLISHED : June 05, 2023, 22:17 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें