Buttermilk Benefits: गर्मियों में सेहत के लिए रामबाण है छाछ, इम्यूनिटी कर देता है बूस्ट, 3 फायदे कर देंगे हैरान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

छाछ का सेवन करने से आंखों की हेल्थ बेहतर होती है.
छाछ का सेवन करने से हड्डियां मजबूत हो सकती हैं.

Buttermilk Effects on Health: गर्मियों के मौसम में खुद को और तंदुरुस्त रखना आसान काम नहीं होता है. तेज धूप और गर्मी से लोग बेहाल हो जाते हैं. इसकी वजह से कई बीमारियां भी ट्रिगर हो जाती हैं. इस मौसम में स्वस्थ रहने के लिए लोगों को खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है. हालांकि कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिनका सेवन करके आप गर्मियों में भी मस्त होकर रह सकते हैं. ऐसा ही एक देसी ड्रिंक छाछ (Buttermilk) है. गर्मियों में यह पेय पदार्थ सेहत के लिए चमत्कारी साबित हो सकता है. छाछ पीने से आप न सिर्फ स्वस्थ रहेंगे, बल्कि कई गंभीर बीमारियों से भी आपको जल्द राहत मिल जाएगी.

आप रोज छाछ का सही मात्रा में सेवन करेंगे, तो आपका शरीर एनर्जी से भरपूर रहेगा. वेबएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक छाछ में राइबोफ्लेविन नामक बी विटामिन होता है, जो आपके शरीर को ऊर्जा उत्पादन में मदद करता है. अगर आप गर्मी में खुद को थका हुआ महसूस करते हैं, तो छाछ का सेवन जरूर करें. इससे आपको भरपूर मात्रा में एनर्जी मिलेगी और आप दिनभर फुर्ती से अपने सभी काम कर पाएंगे. राइबोफ्लेविन आपके शरीर के अमीनो एसिड को भी रेगुलेट करने में मदद करता है. छाछ डाइजेस्टिव सिस्टम को बेहतर बनाता है. यह हार्ट, किडनी और आंखों की हेल्थ भी बूस्ट कर सकता है.

छाछ पीने के 3 बड़े फायदे

– छाछ विटामिन, मिनरल्स और प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत करता है. इसमें अन्य कई पोषक तत्व होते हैं, जिससे शरीर को एनर्जी मिलती है. छाछ का सेवन आंतों के लिए भी फायदेमंद होता है.

– कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को अपनी डाइट में छाछ जरूर शामिल करना चाहिए. कई स्टडी में यह बात सामने आई है कि छाछ का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) और ट्राइग्लिसराइड का लेवल कम हो सकता है.

– छाछ का सेवन करने से हड्डियों को मजबूत बनाया जा सकता है. इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जिससे हड्डियों और दांतों की हेल्थ बेहतर होती है. इसका सेवन करने से खून का सिगनलिंग सिस्टम भी बेहतर होता है.

यह भी पढ़ें- Blood Pressure Chart: कितना होना चाहिए आपका ब्लड प्रेशर, महिला-पुरुष और उम्र के हिसाब से अभी करें चेक

Tags: Health, Lifestyle, Summer, Trending news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें