हाइलाइट्स
चूरू शहर का है मामला
दूल्हे ने एसपी से लगाई गुहार
दूल्हे को है शादी में गड़बड़ी की आशंका
चूरू. राजस्थान के चूरू शहर में एक दूल्हे ने अपनी शादी (Wedding) के लिए पुलिस से सुरक्षा मांगी है. युवक की 6 जून को शादी होनी है. दूल्हे का कहना है कि पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोग उसकी शादी नहीं होने देना चाहते हैं. उसे शंका कि वे लोग शादी में विघ्न डाल सकते हैं. लिहाजा उसे पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए. दूल्हे का आरोप है कि उन्होंने उसे बिंदौरी नहीं निकालने के लिए धमकाया है. इससे वह शादी की खुशी की बजाय खौफ में है.
मामला चूरू शहर के वार्ड संख्या 48 का है. सुरक्षा की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे दूल्हे अजय भार्गव ने बताया कि साल 2019 में उसका उसी के समाज के राहुल भार्गव के साथ किसी मामूली बात को लेकर झगड़ा हुआ था. उसके बाद से राहुल उससे रंजिश रखता है. जनवरी 2023 में राहुल ने उसके साथ फिर झगड़ा किया और उसे देख लेने की धमकी की थी.
आपके शहर से (चूरू)

Odisha Train Accident के हादसे के बाद भी 2 दिन बाद जिन्दा निकला युवक | Breaking News | Balasore

World Environment Day 2023 : विश्व पर्यावरण दिवस पर लें ये प्रतिज्ञा । Beat Plastic Pollution

Breaking News : Gangster Ritik Boxer का कबूलनामा, किए चौकाने वाले खुलासे | Hanumangarh | Bishnoi

Breaking News : सफाई कर्मचारियों ने की हड़ताल की घोषणा | Ashok Gehlot | Breaking News

Dungarpur : 350 वर्ष पुरानी मावजी महाराज की भविष्यवाणी होगी डिजिटल, अब मोबाइल से पढ़ सकेंगे महाराज का चोपड़ा

ससुराल से बेटी को जबरदस्ती बाइक पर बैठा बाप फरार, देखिए वीडियो | #shorts

DU, JNU, BHU में एडमिशन के लिए CUET 2023 में कितने नंबर चाहिए?

Breaking News : CM Gehlot करेंगे कैबिनेट की बैठक, होगी योजनाओं पर चर्चा | Congress | Rajasthan News

प्रेमी संग बेटी फरार… माता-पिता ने निकाली शोक पत्रिका, जानें पूरा मामला

महंगाई राहत कैम्प: युवक ने तहसीलदार को दिया आवेदन, कहा-पत्नी दिलवा दो, बस… पतली और गोरी होनी चाहिए

बीकानेर के खिलाड़ियों ने तैराकी में लहराया परचम, 4 खिलाड़ियों ने जीते 9 मेडल
आरोपी बार-बार हमला करने आ रहे हैं
इस संबंध में कोतवाली थाने में मुकदमा भी दर्ज हुआ था, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की. अजय भार्गव ने बताया कि अब 6 जून को उसकी शादी होने वाली है. अजय का आरोप है कि राहुल अपने दोस्त रवि खटीक के साथ मिलकर शादी में विघ्न डालना चाहता है. राहुल के दोस्त हमला करने की नीयत से बाइक पर सवार होकर बार-बार उसके घर सामने आ रहे हैं. उसने उसे शादी में देख लेने की धमकी भी दी है.
लव मैरिज कर बेटी ने परिजनों को पहचानने से किया इनकार, दुखी पिता ने छपवा डाला शोक संदेश, और…
बिंदौरी नहीं निकालने की दे रखी है धमकी
अजय के मुताबिक पुराने झगड़े की वजह से वे लोग उसे धमका रहे हैं. रवि ने उसे धमकी है कि बिंदौरी मत निकालना. अन्यथा ठीक नहीं होगा. अजय ने बताया कि वह शादी में पुलिस सुरक्षा चाहता है. धमकियों की वजह से वह ही नहीं बल्कि उसके परिजन भी डरे हुए हैं. इसके चलते शादी की खुशियों को पूरी तरह से एंजॉय नहीं कर पा रहे हैं. सुरक्षा की मांग को लेकर यह दूल्हा अपने परिजनों और मोहल्ले के लोगों को साथ लेकर पुलिस के पास पहुंचा है.
.
Tags: Churu news, Crime News, Rajasthan news, Wedding Function
FIRST PUBLISHED : June 05, 2023, 13:02 IST








