
रितेश कुमार/समस्तीपुर. जिले के बीआरबी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा साइकिल रैली निकालकर लोगों को साइकिल अपनाने के लिए जागरूक किया. रैली में महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के अन्य छात्र-छात्राओं ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया. रैली का शुभारंभ महाविद्यालय परिसर से प्रधानाचार्य के नेतृत्व में शुरू की गई. प्रधानाचार्य बीरेंद्र कुमार चौधरी ने रैली को हरी झंडी दिखाने से पहले इसकी उपयोगिता को बच्चों के बीच साझा किया और स्वास्थ्य एवं पर्यावरण दोनों के लिए इसके लाभ बताएं.
NSS ने स्लोगन के माध्यम से जन जागरूकता भी फैलाई
साइकिल रैली महाविद्यालय परिसर से गोद लिए हुए गांव मगरदही, खरीदाबाद तक की गई. रैली के दौरान साइकिल को प्रोत्साहन देने के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवकों ने स्लोगन के माध्यम से जन जागरूकता भी फैलाई. इस कार्यक्रम में भूगोल विभाग की प्राध्यापिका डॉ. गुड़िया कुमारी के साथ सुनील ठाकुर एवं महाविद्यालय के अन्य कर्मचारियों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया.
रैली में लगभग 100 छात्र छात्राओं ने भाग लिया जो महाविद्यालय परिसर से गोद लिए हुए गांव मगरदही, खरीदाबाद तक की गई. रैली के दौरान साइकिल को प्रोत्साहन देने के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवकों ने स्लोगन के माध्यम से जन जागरूकता भी फैलाई.
एक साइकिल के कई फायदे
प्रधानाचार्य बीरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि मौजूदा समय में लोग अधिकांश तौर पर वाहन का उपयोग करते हैं. जिससे कहीं ना कहीं आलस के साथ-साथ सेहत भी खराब होते हैं. अगर लोग मौजूदा समय में साइकिल का प्रयोग करते हैं तो इससे ईंधन का भी बचाव होता है और इसके साथ साथ पर्यावरण और लोगों के स्वास्थ्य भी बेहद स्वस्थ रहता है. इसलिए लोगों को साइकिल का प्रयोग करना चाहिए. क्योंकि साइकल एक ऐसी चीज है जो लोगों के हर एक अंग को वर्किंग पर रखता है. इससे स्वास्थ्य बेहद अच्छा रहता है. इसलिए लोगों को साइकिल का उपयोग करना चाहिए.
.
FIRST PUBLISHED : June 05, 2023, 19:04 IST








