
Recruitment through ESM Category: क्या ईएसएम कैटेगरी के कैंडिडेट्स को अर्धसैनिक बलों की भर्ती में वरीयता दी जाती है? क्या ईएसएम कैटैगरी के अंर्तगत आने वाले कैंडिडेट्स को विशेष रिजर्वेशन मिलता है? हम इन दोनों सवालों के जवाब तलाशें, इससे पहले जानते हैं कि ईएसएम कैटैगरी आखिरकार है क्या?
तो, सबसे पहले बात करते हैं ईएसएम कैटैगरी की. ईएसएम यानी एक्स-सर्विसमैन, हिंदी में कहें तो भूतपूर्व सैनिक. दरअसल, अर्धसैनिक बलों की भर्ती में भूतपूर्व सैनिकों के लिए एक अलग से कैटेगरी बनाई गई है. अर्धसैनिक बलों में भर्ती के इच्छुक भूतपूर्व सैनिकों को अपने आवेदन ईएसएम कैटेगरी के अंतर्गत ही करने होते हैं.
पूर्व सैनिकों कैटेगरी में है कौन-कौन?
अब आगे की बात करें इससे पहले जान लेते हैं कि पूर्व सैनिकों की श्रेणी में आता कौन-कौन है. तो यहां, ‘भूतपूर्व सैनिक’ का आशय उस व्यक्ति से है योद्धक या गैर-योद्धक के तौर पर भारतीय सेना, नौसेना या वायु सेना में नियमित रूप से किसी भी पद पर सेवारत रहा हो. यहां जरूरी है कि अभ्यर्थी को स्वयं के अनुरोध पर सेवानिवृत या कार्यमुक्त किया गया हो.
यह भी पढ़ें: 10 संस्थानों ने निकाली 1772 जॉब वैकेंसी, 10 वीं से लेकर इंजीनियर तक को मौका, पढ़े पूरी डिटेल
इसके अलावा, सेना डाक सेवा के कार्मिक जो नियमित सेना का हिस्सा है और पेंशन के साथ अपनी मूल सेवा में प्रत्यावर्तन के बिना सेना डाक सेवा से सेवानिवृत हुए हैं, या सैन्य या उनके नियंत्रण से परे परिस्थितियों के कारणों के चलते चिकित्सा आधार पर सेना डाक सेवा से कार्यमुक्त किया जाता है, उन्हें भी पूर्वसैनिकों की कैटैगरी में शामिल किया गया है.
इसके अलावा, चिकित्सा के आधार पर सेवा से कार्यमुक्त किए गए भूतपूर्व सैनिकों को भी ईएसएम कैटेगरी के लिए योग्य माना गया है.
ईएसएम कैटेगरी में नहीं आते ये पूर्व सैनिक
अब उनकी बात करते हैं जो भूतपूर्व सैनिक तो हैं लेकिन उन्हें ईएसएम कैटेगरी के अंतर्गत योग्य नहीं माना गया है. तो यहां आपको बता दें कि उन भूतपूर्व सैनिकों को ईएसएम कैटेगरी का लाभ नहीं मिलता है, जिन्हें कभी कदाचार या अदक्षता के कारण सेवामुक्त किया गया हो और जिन्हें ग्रेच्युटी प्रदान की गई है.
इसके अलावा, ऐसे भूतपूर्व सैनिकों को ईएसएम कैटेगरी का पात्र नहीं माना जाएगा, जिन्होंने अपने पुनः रोजगार के लिए भूतपूर्व सैनिक के तौर पर दिए गए आरक्षण का लाभ उठाने के बाद, नियमित आधार पर सरकार के अधीन सिविल पदों पर रोज़गार पहले ही अर्जित कर लिया हो.
यह भी पढ़ें: सितारों से पहचानें CISF अधिकारियों की रैंक और जानें वहां तक पहुंचने का रास्ता
ईएसएम कैटेगरी को वरीयता और रिजर्वेशन
अब बात करते हैं अपने पहले दो सवालों के जवाबों की. क्या ईएसएम कैटेगरी के कैंडिडेट्स को अर्धसैनिक बलों की भर्ती में वरीयता के साथ विशेष रिजर्वेशन भी मिलता है? तो इन सवालों का जवाब है, हां. ईएसएम कैटेगरी के तहत, आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को वरीयता के साथ-साथ आरक्षण तो मिलता ही है, साथ में उन्हें फीस में भी छूट दी जाती है.
दरअसल, मौजूदा प्रावधानों के तहत अर्धसैनिक बलों की भर्ती में ईएसएम कैटेगरी को 10 फीसदी का आरक्षण मिलता है. यह आरक्षण सभी श्रेणियों में लागू होता है. यानी, अनरिजर्व, ओबीसी, एससी और एसटी सहित अन्य कैटेगरी में मौजूद कुल सीटों की 10 फीसदी सीटें अब पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित होती है.
.
Tags: Assam Rifles, BSF, CISF, CRPF, Government jobs, Govt Jobs, Indian army, ITBP, Paramilitary Forces, SSB
FIRST PUBLISHED : June 05, 2023, 16:01 IST








