Up cm yogi adityanath net worth bungalow earnings education family ajay singh bisht birthday – News18 हिंदी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

योगी आदित्‍यनाथ के पास 1.8 लाख रुपये के हथियार हैं.
उनके पास 69 हजार रुपये के आभूषण हैं.
बाबा के पास कोई अचल संपत्ति नहीं है.

नई दिल्‍ली. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज 51वां जन्‍म (Yogi Adityanath Birthday) दिन है. योगी आदित्‍यनाथ देश के उन चंद नेताओं में शामिल हैं, जिनके चाहने वाले देश के कोने-कोने में हैं. देश के सबसे बड़े राज्‍य के मुख्‍यमंत्री होने के साथ ही गोरखपुर मठ के महंत की भूमिका भी निभा रहे हैं. मुख्‍यमंत्री बनने के बाद उनकी लोकप्रियता में ऊंचा उछाल आया. जहां तक योगी आदित्‍यनाथ की संपत्ति (UP CM Yogi Adityanath Net Worth) का सवाल है, उनके पास कोई भी अचल संपत्ति नहीं है और न ही उनके पास कार है. हां, उनके पास हथियार, आभूषण और नकदी जरूर है.

उत्तर प्रदेश विधानसा चुनाव 2022 में गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल करते वक्‍त उन्‍होंने हलफनामे में अपनी कुल संपत्ति का ब्‍यौरा दिया था. हलफनामे में उन्‍होंने बताया था कि उनके पास कुल नकदी एक लाख रुपये है. बैंक में 1.13 करोड़ रुपये जमा थे. एनएसएस और डाकघर सेविंग में भी उनके पास 37.57 लाख रुपये थे. अपने हलफनामे में उन्‍होंने किसी भी वाहन का जिक्र नहीं किया था. 69 हजार के गहने, 1.8 लाख रुपये के हथियार और 12 हजार रुपये का मोबाइल भी उनके पास था. इस तरह साल 2022 में उनके पास कुल 1.54 करोड़ रुपये की संपत्ति थी.

ये भी पढ़ें-  बंदे ने बना दी Apple, Google जैसी हैसियत वाली कंपनी, स्टीव जॉब्स जैसा है स्टाइल, दुनिया कर रही सलाम

क्‍या है आय का जरिया?
योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सांसद पेंशन और विधायक के रूप में मिलने वाले भत्ते को अपनी आय का जरिया बताया है था. योगी आदित्यनाथ के चुनावी हलफनामे के मुताबिक, उन्होंने गढ़वाल विश्वविद्यालय से 1992 में बीएससी की डिग्री हासिल की है.

कमाई में आ रही है गिरावट
मुख्यमंत्री बनने के बाद 3 साल तक उनकी कमाई तेजी से बढ़ी, लेकिन फिर गिरावट शुरू हो गई. 2016-17 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कुल कमाई 8.40 लाख रुपये थी. 2017-18 में यह 14.38 लाख रुपये हो गई. 2018-19 में कमाई में और इजाफा हुआ और ये 18.27 लाख रुपये तक पहुंच गई. वहीं, 2019-20 में मुख्यमंत्री की कमाई में गिरावट आई और ये घटकर 15.68 लाख रुपये हो गई. 2020-21 में इसमें और कमी हुई और ये 13.20 लाख रुपये रह गई.

उत्‍तराखंड में हुआ जन्‍म
योगी आदित्‍यनाथ का जन्‍म 5 जून 1972 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में हुआ था. योगी आदित्यनाथ का असली नाम (Yogi Adityanath Real Name) अजय मोहन सिंह बिष्ट है. उनके पिता आनंद सिंह बिष्ट फोरेस्ट रेंजर थे. योगी आदित्यनाथ अपने माता-पिता के दूसरे बेटे हैं. उनको मिलाकर वो 4 भाई और तीन बहने हैं.

Tags: Business news in hindi, Chief Minister Yogi Adityanath, CM Yogi Aditya Nath, Cm yogi news today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें