जूनियर एशिया कप में भारतीय टीम का हिस्सा होंगी लखनऊ की मुमताज, जापान में होगी प्रतियोगिता

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अंजलि सिंह राजपूत/लखनऊ. लखनऊ की रहने वाली भारत की फॉरवर्ड हॉकी खिलाड़ी मुमताज खान साल 2022 में फेडरेशन इंटरनेशनल हॉकी की ओर से ‘राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर’ अवार्ड मिलने के बाद चर्ची में रही. इन दिनों एक बार फिर से मुमताज चर्चा में है, वजह यह है कि मुमताज इन दिनों जापान में हो रहे जूनियर एशिया कप में भारतीय टीम का हिस्सा हैं. उन्हें पेरिस ओलंपिक के लिए भारतीय हॉकी कोर ग्रुप में भी शामिल किया गया है.

लखनऊ की रहने वाली मुमताज खान के पिता लखनऊ में ही कैंट क्षेत्र में एक ठेले पर सब्ज़ी बेचते हैं. पिछले साल दक्षिण अफ्रीका में हुए जूनियर विश्वकप में मुमताज खान छा गई थीं. उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह मैच में 8 गोल दागे थे. इसमें स्विट्जरलैंड के खिलाफ मुकाबले में धमाकेदार हैट्रिक भी उनकी शामिल है.

आपके शहर से (लखनऊ)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

जापान में मौजूद मुमताज खान ने व्हाट्सएप कॉल पर बताया कि कल उनका मैच है. इसकी उन्होंने पूरी तैयारी कर रखी है. पूरी टीम में जोश है और उम्मीद है कि इस बार देश के लिए टीम मेडल लेकर ही लौटेगी. उन्होंने यह भी बताया कि उनकी टीम यहां पर होने वाले हर एक मैच में अपना प्रदर्शन बेहतर करने पर मंथन कर चुकी है. बिना मेडल लिए लौटने का कोई भी सवाल नहीं है.अगर इस मैच में भी मुमताज खान का प्रदर्शन अच्छा होता है और टीम उनकी वजह से मेडल जीती है तो यकीनन भारत में मुमताज खान एक बड़ी हॉकी खिलाड़ी बनकर उभरेंगी.

ऐसा रहा है अब तक का हॉकी सफर

लखनऊ की रहने वाली मुमताज खान ने 2022 में दक्षिण अफ्रीका में जूनियर विश्व कप में बेल्जियम की शॉर्लेट को हराकर यह खिताब अपने नाम कर लिया. मुमताज ने 2022 के अप्रैल में पाॅचेफस्ट्रूम में भारत के चौथे स्थान पर रहने के दौरान छह मैच में हैट्रिक सहित आठ गोल किए थे. वह जूनियर विश्व कप में सर्वाधिक गोल करने वालों की सूची में तीसरे स्थान पर थीं. फिर मुमताज ने राइजिंग स्टार का खिताब भी अपने नाम दर्ज कराया.

Tags: Hockey India, Indian women hockey team, Lucknow news, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें