Vinayak Chaturthi 2023: बेहद खास है इस बार की विनायक चतुर्थी, छात्र और नौकरी की तलाश करने वालों को होगा फायदा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विशाल झा /गाजियाबाद : इस महीने कृष्ण पक्ष में आने वाली चतुर्थी को विनायक चतुर्थी व्रत के रूप में मनाया जाता है. इस दिन विशेष रूप से भगवान गणेश की पूजा अर्चना की जाती है. इस दिन भगवान गणेश की विधिवत नियम से पूजा अर्चना करने वालों को सुख समृद्धि, धन दौलत और आर्थिक संपनता का लाभ प्राप्त होता है.

आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 6 जून मंगलवार को देर रात 12:50 से शुरू हो रही है. जय मंगल तिथि अगले दिन 7 जून बुधवार को रात 9:50 मिनट पर खत्म हो जाएगी. भगवान गणेश को सभी देवी देवताओं में प्रथम पूजनीय माना जाता है, इसलिए 1 दिन गणेश पूजन से विशेष लाभ मिलेगा.

छात्रों और नौकरी की चाहत रखने वालों को फायदा
गाजियाबाद के ज्योतिषाचार्य शिवकुमार शर्मा ने बताया कि इस विनायक चतुर्थी को खासतौर पर सीएऔर मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे छात्रों को काफी लाभ मिलेगा. इसके साथ नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए भी यह विनायक चतुर्थी खास रहने वाली है. विनायक चतुर्थी पर विधिवत तरीके से गणेश जी की पूजा और उनका प्रिय प्रसाद मोदक भक्तों को चढ़ाना होगा.

कैसे करें गणेश जी को प्रसन्न
ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, विनायक चतुर्थी व्रत रखने वाले जातक को सुबह जल्दी उठकर घर की साफ सफाई के बाद गंगाजल का इस्तेमाल करते हुए स्नान करना चाहिए. जातक को भगवान गणेश का स्मरण करते हुए व्रत के फलदाई होने के लिए संकल्प करना चाहिए. फिर सूर्य देव को जल चढ़ाने के पश्चात गणेश जी की पूजा प्रारंभ करें.

पूजा की थाल में रखे ये सम्मान
ज्योतिषाचार्य के बताया कि पूजा की थाल में पीले फूल, पीले फल, धूप, दीप, अक्षत,चंदन, दूर्वा आदि चीजों से भगवान गणेश की आराधना करनी चाहिए. इसके बाद भगवान गणेश का प्रिय मंत्र ‘वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ,निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा’ का जाप भी जातक को करना चाहिए.

Tags: Ghaziabad News, Religion 18

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें