
निखिल स्वामी/ बीकानेर. बीकानेर की मिठाई पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है. ऐसे में एक ऐसी मिठाई है जिसके स्वाद के दीवाने पूरा भारत है. हम बात कर रहे भारत की राष्ट्रीय मिठाई और बीकानेर की जलेबी की. बीकानेर के दाऊजी रोड स्थित संजय जलेबी वाले की दुकान की जलेबी पूरे भारत में प्रसिद्ध है. यहां की जलेबी भारत के कई राज्यों में जाती है. यहां गर्मागर्म जलेबी खाने के लिए सुबह से ही लाइनें लगी रहती है. इस जलेबी का स्वाद चखने के लिए दूर-दूर से लोग आते है. इस जलेबी की खासियत है की यह जलेबी जैसे ही बनकर आती है उतनी देर में हाथों हाथ बिक जाती है. यहां ज्यादातर लोग सुबह-सुबह ही जलेबी लेकर जाते है.
संजय ने बताया कि रोजाना 70 से 80 किलो जलेबी बिक जाती है. यहां गरमागरम जलेबी 150 रुपए किलो बिकती है. वे बताते है कि लोग मंदिरो मे चढ़ाने और रिश्तेदारों को भेजने के लिए यहां से जलेबी बनवाकर भेजते है. रोजाना हजारों लोग जलेबी ले जाते है.
तीसरी पीढ़ी कर रही यह काम
संजय ने बताया कि यह दुकान 50 साल पुरानी है. करीब 25 साल से दुकान में जलेबी में बना रहा हूं. यह काम मेरे पिताजी ने शुरू किया था, उसके बाद अब मैं यहां जलेबी बनाने का काम कर रहा हूं, अब मेरा बेटा इस जलेबी बनने के काम को सीख रहा है.
इस तरह बनती है जलेबी
संजय ने बताया कि जलेबी मात्र 10 से 15 मिनट में बन जाती है. यह जलेबी मेदा और मोठ के आटे से बनती है. सबसे पहले मैदा और मोठ के आटे को मिलाकर एक घोल तैयार किया जाता है. इसके बाद इसे शुद्ध देशी घी में तला जाता है. करीब 5 से 10 मिनट तलने के बाद इसे चासनी में डुबाया जाता है. करीब 5 मिनट चासनी में डूबने के बाद यह तैयार हो जाती है.
.
FIRST PUBLISHED : June 05, 2023, 15:13 IST








