
हाइलाइट्स
प्रेमी चूरू और प्रेमिका नागौर की रहने वाली है
दोनों ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में की शादी
लड़की के परिजनों ने पुलिस में दर्ज कराया केस
चूरू. चूरू में लव मैरिज (Love marriage ) करने के बाद एक प्रेमी जोड़ा खौफ में आया हुआ है. लव मैरिज से खफा लड़की के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज करा दिया. बाद में उसे धमकाया. दूसरी तरफ लड़की को तलाश करती हुई नागौर पुलिस चूरू पहुंच गई तो यह प्रेमी जोड़ा और डर गया. उसने पुलिस अधीक्षक के पास जाकर सुरक्षा की गुहार की है. इस जोड़े ने चार-पांच दिन पहले ही आर्य समाज में शादी की है. बहरहाल पुलिस ने उनको सुरक्षा का आश्वासन दिया है.
जानकारी के अनुसार नागौर जिले के गोठड़ी गांव की युवती गुड्डी ने चूरू जिले के खासोली गांव के उदेश से लव मैरिज की है. लड़की के परिजनों के पास जैसे ही उनकी शादी की सूचना पहुंची तो उन्होंने दोनों को धमकी दी. इससे यह प्रेमी जोड़ा डर गया. बाद में हिम्मत कर सुरक्षा की मांग को लेकर चूरू पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा. इस दौरान इस जोड़े के चेहरे पर डर साफ नजर आ रहा था.
लव मैरिज कर बेटी ने परिजनों को पहचानने से किया इनकार, दुखी पिता ने छपवा डाला शोक संदेश, और…
आपके शहर से (चूरू)
सालासर मंदिर में हुई थी मुलाकात
लव मैरिज करने वाली गुड्डी ने बताया कि ढाई साल पहले दोनों की मुलाकात सालासर मंदिर में हुई थी. वहां दोनों में दोस्ती हुई. फिर दोनों के बीच फोन पर बातें होने लगी. यह दोस्ती कब और प्यार में बदल गई पता ही नहीं चला. प्यार परवान चढ़ने लगा तो दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया. गुड्डी ने बताया कि उसने अपनी मर्जी से चूरू के उदेश से शादी की है. गुड्डी ने बताया कि वह 12वीं कक्षा तक पढ़ी है और उदेश ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहा है.
नागौर पुलिस पहुंची चूरू
गुड्डी ने बताया कि उसने अपने संबंधों के बारे में परिजनों को नहीं बताया था. उसके बाद बीते 31 मई को वे दोनों घर से निकल गए. वहां से वे गाजियाबाद पहुंचे. वहां उन्होंने आर्य समाज में शादी कर ली. पीछे से परिजनों ने पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवा दी. उसके बाद नागौर पुलिस भी दोनों की तलाश में रविवार को चूरू पहुंची. इस पर वे एसपी दफ्तर पहुंचे और सुरक्षा की मांग की. उल्लेखनीय है कि चूरू में हाल ही एक और प्रेमी जोड़ा सुरक्षा मांगने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा था.
.
Tags: Churu news, Love marriage, Love Story, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : June 05, 2023, 14:31 IST








