कल यहां दिखाई जाएगी Pine cone, समलैंगिक पर बनी है फिल्म, गे भाई के लिए समाज से लड़ जाती बहन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



आपको बता दें कि सुरभि इस फिल्म में एक बेहद खास किरदार में नजर आएंगी और ये फिल्म समलैंगिकता पर आधारित है. फिल्म में सुरभि का किरदार उस भाई की बहन का है, जिसका भाई समलैंगिक हैं. फिल्म ‘पाइन कोन’ के निर्देशक ओनिर हैं और इसे समलैंगिक संबंधों पर आधारित बनाया गया है.

फिल्म में सुरभि तिवारी ने विभिन्न शेड में अदाकारी की हैं, जहां वे यंग से लेकर बुजुर्ग महिला के किरदार में नजर आईं हैं. "पाइन कोन" में सुरभि तिवारी अपने भाई के खातिर किसी से भी हद तक जाने को तैयार है, जो अपने भाई के समलैंगिक होने पर भी उसका साथ नहीं छोड़ती हैं. फिल्म में अभिनेत्री अपने भाई के लिए पूरे समाज के सामने खड़ी हो जाती है. सुरभि ने इस फिल्म के बारे में बताया कि इसकी कहानी एक दम हटके है और जब यह फिल्म सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी, तो दर्शकों फिल्म को देखकर तालियां बजाने पर मजबूर हो जाएंगे. क्योंकि जो किरदार मैं निभा रही हूं वो किरदार बेहद ही मुश्किल है क्योंकि जब आपके घर में कोई व्यक्ति तरह का निकल जाए तो पूरे परिवार को क्या क्या फेस करना पड़ता है. उसी धरना की कहानी है ‘पाइन कोन’ बात दें कि सुरभि तिवारी ने बबली बाउंसर, बॉम्बे बेगम्स, टीवी शो ये झुकी झुकी सी नजर, पिया अलबेला, संतोषी मां, दिल बेकरार, क्षार सागर मधनम, करले तू भी मोहब्बत 2, वेब सीरीज लव, स्कैंडल एंड डॉक्टर, कौन? हु डिड इट में काम किया हैं. अब तक वे हिमालया, फ्लिपकार्ट, रेंटोमोजो जैसे प्रतिष्ठित ब्रांडों के लिए 30 से अधिक टीवी और डिजिटल विज्ञापन कर चुकी हैं. सुरभि तिवारी ने कई भाषाओं में काम किया है, जिनमें तमिल, तेलुगू, बॉलीवुड, और डेली टीवी शो शामिल हैं.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें