मेरठ की चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में फ्री योग शिविर शुरू, 21 जून तक उठा सकेंगे लाभ

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


विशाल भटनागर/मेरठ. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में पहली बार 21 दिन का योग महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है. इसमें शहर वासी योग की विभिन्न क्रियाओं का अध्ययन करते हुए विश्वविद्यालय परिसर में ही योगाभ्यास कर सकते हैं. इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा पूरी व्यवस्था की गई है.

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला ने बताया कि एक जून से 21 जून तक विश्वविद्यालय में निरंतर योग, चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा. उन्होंने बताया कि 1 से 15 जून तक जहां विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर सुबह 5:30 बजे से योग के विभिन्न शिक्षक शहरवासियों को योग कराएंगे. वहीं 15 जून से 21 जून तक विवि के खेल मैदान में अंतरराष्ट्रीय योग गुरु स्वामी कर्मवीर महाराज गत वर्षों की तरह शहर वासियों को योग सिखाएंगे. साथ ही योग से किन बीमारियों को दूर किया जा सकता है उसके बारे में बताएंगे.

विश्वविद्यालय कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला की मानें तो महिलाओं पर योग को लेकर विशेष फोकस रहेगा. जिसके लिए विश्वविद्यालय की टीमें निर्धारित की गई हैं, जो गांव-गांव जाकर योग के प्रति महिलाओं को भी जागरूक करेंगी. उनका कहना है कि महिलाएं अपने जीवन में योग को अपनाएंगे तो जिस तरीके से सबसे ज्यादा महिलाओं को बीमारियों का सामना करना पड़ता है, उससे राहत मिलेगी. उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी पटेल के दिशा निर्देश अनुसार, 21 दिन के अलग-अलग कार्यक्रम भी निर्धारित किए गए हैं, जिसमें विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले स्टूडेंट सहित अन्य लोगों को योग सहित अन्य कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा. उसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने टीम भी निर्धारित की है.

.

FIRST PUBLISHED : June 05, 2023, 12:10 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें