Basti News: बस्‍ती में माफियाओं पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, प्रशासन ने जब्त की 3 गैंगस्टरों की संपत्ति

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रहमान/बस्ती: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार माफियाओं पर जबरदस्त प्रहार कर रही है. अब सिर्फ पुलिस कार्रवाई ही नहीं बल्कि अपराधियों की आर्थिक कमर को भी तोड़ी जा रही है. एक तरफ अपराधियों की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चल रहा है, तो दूसरी तरफ अपराध द्वारा बनाई गई संपत्तियों को जब्त किया जा रहा है. इस बीच बस्‍ती जिला प्रशासन ने जिले के तीन बड़े गैंगेस्टरों पर कार्रवाई करते हुए उनकी जमीन, मकान और गाड़ियों को जब्त किया है.

दरअसल योगी सरकार की माफियाओं को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति का असर बस्ती में भी दिख रहा है. बस्ती जिला प्रशासन माफियाओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गौरा में नकली कीटनाशक दवा के माफिया राजेश कुमार गुप्ता और उसके सहयोगी माधव प्रसाद गुप्ता पर यूपी गैंगस्टर अधिनियम के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अपराध से अर्जित 25 लाख की संपत्ति को जब्त किया है. यूपी गिरोह अधिनियम के तहत डीएम ने अपराध से अर्जित संपत्ति को कुर्क करने का आदेश दिया था. इस पर प्रशासन ने 10 लाख की जमीन, मकान और 15 लाख कीमत की टाटा लोडर गाड़ी को जब्त किया है.

इन पर भी हुई कार्रवाई
इसके अलावा हर्रया थाना के करनपुर गांव के गौ-तस्कर हिसामुद्दीन द्वारा अपराध से अर्जित किए गए धन से निर्मित 3.13 लाख कीमत का मकान गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त किया गया. गैंगेस्टर हिसामुद्दीन पर गौर थाने पर एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं. वहीं, गौर थाना क्षेत्र के गैंगेस्टर सर्वेश दिवेदी की 8.98 लाख कीमत की जमीन को जिला प्रशासन ने उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एंव समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत जब्त कर लिया गया है. गैंगस्टर सर्वेश ने बनकटा में सड़क किनारे अपराध से अर्जित धन से 8.98 लाख कीमत की जमीन खरीदी थी. सर्वेश पर जिले के तीन थानों में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हैं. वहीं, पूरे मामले की जानकारी देते हुए सीओ विनय चौहान का कहना है कि जिला प्रशासन की गैंगस्टरों पर हो रही लगातार कार्रवाई से अपराधियों की कमर तोड़ कर रख दी है. अब कोई अपराधी अपराध करके यह न सोचे कि वह बच जायेगा. अब अपराधियों पर कानूनी कार्रवाई के साथ उनकी आर्थिक रीढ़ को भी तोड़ा जा रहा है

.

FIRST PUBLISHED : June 05, 2023, 11:45 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें