पंडित धीरेंद्र शास्त्री से शादी करना चाहती है MBBS छात्रा, गंगोत्री से बागेश्वर धाम तक निकाल रही पदयात्रा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चित्रकूट. वर्तमान समय में श्री बागेश्वर धाम सरकार पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. देश और विदेशों में भी आज इनके करोड़ों की संख्या में भक्त हैं. युवा संत बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मुखर होकर देश को हिंदू राष्ट्र बनाने बात कहते हैं. अब बागेशर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से विवाह की कामना लेकर एमबीबीएस की छात्रा शिवरंजनी तिवारी ने पदयात्रा निकाली. श्री गंगोत्री धाम से श्री बागेश्वर धाम तक सर पर गंगा जल का कलश लेकर पदयात्रा शुरू की गई है.

शनिवार को शिवरंजनी तिवारी चित्रकूट स्थित संतोषी अखाड़ा पहुंची, जहां चित्रकूट के साधू संतों के समक्ष भजनों का गायन करते हुए मनोकामना पूर्ति के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया. शिवरंजनी तिवारी ने बताया कि सिर पर गंगा जल का कलश लेकर वह पदयात्रा निकाल रही हैं.

उधर, लोगों ने कहा कि कहा बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से विवाह की कामना को लेकर यह पद यात्रा शुरू की गई है. इस पर बार-बार पूछे जाने के बाद शिवरंजनी तिवारी ने केवल यही कहा कि सभी लोग अगली 16 तारीख का इंतजार करें. लेकिन उनकी बातों से यह साफ साफ अनुमान लगाया जा सकता है कि वह विवाह की कामना को लेकर ही पदयात्रा कर रही हैं. वह पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी को प्राणनाथ कहती हैं. शिवरंजनी ने कहा कि 16 तारीख को धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी ही उनके मन की बात बताएंगे.

संतोषी अखाड़ा के श्री महंत श्रीरामजी दास महाराज ने कहा कि विवाह संस्कार विधि का विधान होता है, लेकिन अगर इसी कामना को लेकर शिवरंजनी तिवारी की ओर से पदयात्रा की जा रही है तो चित्रकूट के साधू-संतों का पूर्ण आशीर्वाद है. यात्रा में शिवरंजनी तिवारी के पिता ,भाई और अन्य लोग भी शामिल हैं.

Tags: Bageshwar Dham, Hindu Rashtra Movement

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें