
हाइलाइट्स
चलती कार में आसानी से रिवर्स गियर नहीं डलता है.
ऑटोमैटिक कार में गियर लॉक होता है.
हालांकि यदि ऐसा कर दिया जाए तो गियरबॉक्स खराब हो जाएगा.
नई दिल्ली. कार चलाना सीखने के दौरान जो हमें पहली बात बताई जाती है वो है गियर. गियर कैसे लगाए जाते हैं और कौन सा गियर किस काम आता है. यानि किस गियर में कार चलानी शुरू करनी चाहिए और तेज स्पीड में कौन सा गियर होना चाहिए. वहीं गाड़ी को पीछे लेने के लिए रिवर्स गियर कैसे लगाया जाना चाहिए. लेकिन हम सभी के मन में कभी न कभी एक बात जरूर आती है और कुछ लोग इसको करने की भी कोशिश करते हैं. वो है आगे की ओर चलती कार में रिवर्स गियर डालना.
लेकिन क्या आगे की ओर चलती कार में रिवर्स गियर डालना सही है. क्या ऐसा गलती से भी हो जाए तो कोई नुकसान होगा या कार पलट जाएगी. आइये इन्हीं सब बातों को विस्तार से जानते है और समझते हैं कि कैसे मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की कारों में चलते समय बैक गियर डाल दिया जाए तो उसके परिणाम कैसे होंगे.
यह भी पढ़ें: इसके लक्षण हैं SUV के, कीमत है Hatchback की! 8 लाख की गाड़ी पर पब्लिक है दीवानी
मैनुअल कार में किया ऐसा तो….
मैनुअल कार में यदि आप गलती से या जानबूझकर रिवर्स गियर चलती कार में लगाने की कोशिश करेंगे तो गियर बॉक्स जोरदार आवाज करेगा. साथ ही आप तेज स्पीड में इसे नहीं लगा सकेंगे. यदि आप ज्यादा कोशिश करेंगे तो कार के गियर चक्के पूरी तरह से टूट जाएंगे और कार में फिर कोई भी गियर नहीं लगेगा और आपकी कार बंद हो जाएगी. यदि आप कम स्पीड में जोर लगाकर रिवर्स गियर लगा भी देते हैं तो भी यही होगा और कार झटके के साथ रुक जाएगी. हालांकि इस दौरान कार पलटेगी नहीं. लेकिन फिर भी ये खतरनाक होगा क्योंकि अचानक झटके से ड्राइवर और कार में बैठे लोगों को चोट लग सकती है और पीछे से आ रही गाड़ी आपसे टकरा सकती है. वहीं आपकी कार का गियर बॉक्स पूरी तरह से खराब हो जाएगा जिसे ठीक करवाने का खर्च लाखों रुपये में भी आ सकता है.
ऑटोमैटिक कारों में….
ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की कारों में यदि आप रिवर्स गियर चाह कर भी लगाना चाहें तो ऐसा नहीं कर सकते हैं. क्योंकि ऑटो ट्रांसमिशन में गियर लॉक्स आते हैं. जब आप कार ड्राइव कर रहे होते हैं तो इसे केवल मैनुअल में शिफ्ट कर सकते हैं इसके अलावा आप इसे पार्क या रिवर्स में शिफ्ट नहीं कर सकते हैं जब तक आप कार को रोक न दें. इसमें गियर लीवर लॉक हो जाता है और इसे कितना भी जोर लगा कर नहीं निकाला जा सकता है. इसलिए ऑटोमैटिक कारों में रिवर्स गियर लगाना चलती कार में संभव नहीं है.
यदि आपकी कार का गियर लॉक खराब है और फिर आप रिवर्स गियर लगाने की कोशिश चलती कार में करते हैं तो वही होगा जो मैनुअल कार में होता है. बस फर्क इतना होगा कि इसके गियर बॉक्स को रिपेयर या रिप्लेस करवाने का खर्च मैनुअल गियरबॉक्स से दोगुना तक हो सकता है. साथ ही ये कई सेंसर्स से जुड़ा होता है वे सभी खराब हो जाएंगे और उनका खर्च आपको अलग से भुगतना होगा.
.
Tags: Auto News, Car Bike News, Road Safety Tips
FIRST PUBLISHED : June 05, 2023, 11:03 IST








