इन 2 चीजों के आगे बेबस हो गया है दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह, लगी है ऐसी लत, मौत भी आ जाए तो कोई गम नहीं

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दुनिया में हर इंसान की कोई ना कोई अकमजोरी होती है. भले ही वो सभी के सामने कितना भी मजबूत बनने या दिखने की कोशिश करे, इन कमजोरियों के आगे वो बेबस हो जाता है. किसी के लिए उसका देश, किसी के लिए उसका परिवार उसकी कमजोरी होता है. दुनिया को अपने क्रूर फैसलों शॉक करने वाले क्रूर तानशाह किम जोंग उन की भी कुछ कमजोरियां हैं. जी हैं, हर किसी को अपने इशारों पर नचाने वाला ये तानाशाह भी दो चीजों के आगे हार जाता है.

हाल ही में साउथ कोरिया के कुछ जासूसों ने किम जोंग उन को लेकर लेटेस्ट अपडेट्स दी है. पिचले कुछ समय से किम जोंग पब्लिक में काफी कम दिखाई दे रहा है. इसकी वजह साउथ कोरिया के इन जासूसों ने पता की है. बताया जा रहा है कि दुनिया को अपने इशारों पर नचाने वाला ये तानशाह खुद इन दिनों सिगरेट और शराब के इशारों पर नाच रहा है. उसका वजन काफी ज्यादा बढ़ गया है और इसी के साथ किम जोंग उन इन्सोम्निया का भी शिकार हो गया है.


लेने लगा है ड्रग्स
साउथ कोरिया के नेशनल इंटेलिजेंस सर्विस ने दावा किया है कि किम जोंग उन को निकोटिन की लत लग गई है. वो काफी ज्यादा सिगरेट पीने लगा है और शराब की भी लत लगा चुका है. एक नई रिपोर्ट के मुताबिक़, नॉर्थ कोरिया जैसे सीक्रेट देश के इस तानशाह का वजन 136 किलो के पार चला गया है. उसे रात को नींद नहीं आ रही है और दवाइयां भी ले रहा है. कोरिया हेराल्ड का दावा है कि स्ट्रेस और एलर्जी की वजह से उसकी बॉडी पर चकत्तियां पड़ गई हैं.

kim jong un

देश में भुखमरी के हालात

आम लोग मर रहे भूखे
नॉर्थ कोरिया के बारे में ज्यादा खबरें बाहर नहीं आ पाती. लेकिन जानकारी के मुताबिक़, वहां इन दिनों भुखमरी के हालात हैं. जनता को खाना नसीब नहीं हो रहा है. लेकिन इस तानशाह को किसी बात की कमी नहीं है. ये अपने लिए Marlboro और Dunhill जैसे ब्रांड्स के सिगरेट मंगवा रहा है. इसके साथ ही शराब के साथ लेने के लिए महंगे स्नैक्स खा रहा है. इस वजह से उसका वजन बढ़ गया है. अगर समय रहते किम जोंग ने अपनी ये बुरी आदतें नहीं छोड़ी तो उसका अंजाम काफी बुरा हो सकता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक़, इन हालातों में किम जोंग ज्यादा दिन जिन्दा नहीं रह पाएगा.

Tags: Ajab Gajab, Khabre jara hatke, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें