आधी रात को नहीं दी शराब तो DIG के दोनों बेटों ने दोस्तों संग ठेकेदार को पीटा, FIR

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुग्राम. हरियाणा के गुरुग्राम में शराब न मिलने से गुस्साए डीआईजी के बेटों ने ठेके के बाहर जमकर बवाल काटा. मामला शनिवार देर रात सेक्टर 62 इलाके का है. रात को 12 बजे आरएन विन्स नाम के शराब के ठेकों को बंद किया जा रहा था. तभी शराब के नशे में धुत्त डीआईजी का बेटा वहां पहुंचा और शराब मांगी. लेकिन चुकीं ठेका बंद हो गया था तो विक्रेता ने शराब देने से मना कर दिया.

बस यही बात डीआईजी के बेटों को नागवार गुजरी और अपने साथियों के संग मिलकर ठेके पर तैनात कर्मी को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया. मामले की शिकायत पुलिस को दी गई और गुरुग्राम पुलिस मौके पर पहुंची. बाद में पुलिस ने दोनों आरोपियों विशाल धनखड़ और नवदीप धनखड़ और दो अन्य युवकों को गिरफ्तार कर लिया, जहां पर उन्हें डीसीपी साउथ के समक्ष पेश किया गया और चेतावनी के बाद ज़मानत पर रिहा कर दिय.

बताय़ा जा रहा है कि डीआईजी बेटों ने मौके पर पहुंचे सेक्टर 65 के थाना प्रभारी और उनकी टीम के साथ भी बदतमीजी की. प्रत्यक्षदर्शी की मानें तो शराब के नशे में धुत्त युवक ठेके पर तैनात कर्मचारी को पीट रहे थे तो इसकी शिकायत पुलिस को की गई. पुलिस मौके पर भी आई और स्थिति को संभालने की कोशिश भी की, लेकिन युवकों ने सेक्टर 65 के थाना प्रभारी और उनकी टीम के साथ बदतमीजी की. सारी कोशिशें नाकाम होती देख थाने से और पुलिस बल मौके पर बुलाया था और हुड़दंग और दबंगई कर रहे डीआईजी के बेटे विशाल,नवदीप समेत इसके दो अन्य साथियों करण और इरू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया.

दरअसल डीआईजी हरियाणा में ही तैनात है और गुरुग्राम के सेक्टर 43 में परिवार के साथ रहते हैं. मामले के जांच अधिकारी की मानें तो आईपीएस का एक बेटा नौकरी कर रहा है तो दूसरा पढ़ाई कर रहा है.. बहरहाल, आज चारों आरोपियों को डीसीपी साउथ के पास पेश किया गया और उन्हें जमानत दे दी गई.

Tags: Haryana News Today, Haryana police

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें