Bihar: सिविल ड्रेस में ही अपराधियों को पकड़ने गए थे थानाध्यक्ष, बेखौफ अपराधियों ने मारी गोली, ICU में एडमिट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


पूर्णिया. बिहार में एक बार फिर से बेखौफ अपराधी कहर बरपा रहे हैं. ताजा मामला मामला बिहार के पूर्णियां जिले का है, जहा बेखौफ अपराधियों ने मधुबनी टीओपी के थानाध्यक्ष मनीष कुमार (SHO of Madhubani TOP Manish Kumar) को गोली मार दी. गोली मनीष कुमार के पंजरे में लगी है. फिलहाल वह गंभीर हालत में (मैक्स 7) Max7 अस्पताल में भर्ती हैं.  डॉक्टरों ने गोली निकाल दी है और उन्हें खतरे से बाहर बताया है.

बता दें, थानाध्यक्ष मनीष कुमार इस समय मैक्स 7 अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है. डॉक्टरों की टीम लगातार उनका उपचार कर रही है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही आईजी सुरेश कुमार चौधरी, एसपी आमिर जावेद समेत सदर एसडीपीओ और कई थानाध्यक्ष अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल जाना. फिलहाल पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है.

आपके शहर से (पूर्णिया)

एसपी आमिर जावेद ने बताया कि मधुबनी थाना अध्यक्ष मनीष कुमार को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी घटना को अंजाम देने की फिराक में है. वह सिविल ड्रेस में अपने सहयोगी के साथ फोर्ड कंपनी चौक के पास पहुंच गए, जहां बाइक सवार चार अपराधी पहले से मौजूद थे. इसी दौरान एक अपराधी ने मनीष कुमार पर गोली चला दी, जिसमें 1 गोली उनके पंजरे में लग गई और वह वहीं गिर गए.

बिहार में फिर टूटा पुल तो तेजस्वी यादव ने दिया जवाब, बोले- IIT रुड़की से जांच करवाई थी, हमलोगों को पहले से ही शंका थी

थानाध्यक्ष के साथ घटना के समय उनके सहयोगी भी सिविल ड्रेस में मौजूद थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हर तरफ बॉर्डर को सील कर दिया गया है .अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है. घटना देर रात 11:00 की है. बताया जाता है कि अपराधी चार की संख्या में था . वे दो बाइक पर सवार थे.

Tags: Bihar News, Firing, Purnia news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें