‘द केरल स्टोरी’ को हुआ भारी मुनाफा, ‘बाहुबली 2’ और ‘बधाई हो’ को दे दी मात, सिर्फ 3 फिल्में हैं आगे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: ‘द केरल स्टोरी’ (The Kerala Story) ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा कमाल किया है कि ट्रेड एनालिस्ट हैरान हो गए हैं. फिल्म की रिलीज से पहले इस पर किसी का ज्यादा ध्यान नहीं था, लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा दम दिखाया कि बड़ी-बड़ी फिल्में इसके आगे नतमस्तक हो गईं. फिल्म पहले ही 200 करोड़ का आंकड़ा छू चुकी है, अब यह 250 करोड़ के कलेक्शन की ओर बढ़ रही है. ‘द केरल स्टोरी’ इस साल की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म है.

‘द केरल स्टोरी’ 5 मई को रिलीज हुई थी जो महीने भर बाद भी बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्म कर रही है. ‘गार्जियन ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3’ और ‘फास्ट एक्स’ की रिलीज के बाद भी ‘द केरल स्टोरी’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ा है. दर्शकों से मिली सराहना की वजह से फिल्म कई हफ्ते गुजरने के बाद भी थियेटरों से उतरी नहीं है.

The Kerala Story movie, Top 10 Most Profitable Hindi Films, The Kerala Story box office collection, The Kerala Story collection, The Kerala Story return on investment, The Kerala Story release date, The Kerala Story highest profitable bollywood movie since 2011, top profitable bollywood movies list, Adah Sharma movie, 2023 top movies, The Kerala Story review, The Kerala Story cast, The Kerala Story controversy, The Kerala Story latest News hindi, The Kashmir Files, Bahubali 2, Kantara, badhaai ho, Uri: The Surgical Strike, The Kerala Story roi, top bollywood movies

‘द केरल स्टोरी’ ने 230 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिए हैं.

चौथे नंबर पर है ‘द केरल स्टोरी’
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ‘द केरल स्टोरी’ घरेलू बॉक्स ऑफिस से अब तक 230.22 करोड़ रुपये कमा चुकी है. अगर आरओआई (रिटर्न ऑन इनवेस्टमेंट) की बात करें, तो फिल्म को 667.40 फीसदी मुनाफा हुआ है जो काफी ज्यादा है. अगर हम साल 2011 से अब तक रिलीज हुई हिंदी फिल्मों के मुनाफे से इसकी तुलना करें, तो यह फिल्म चौथे नंबर पर है. 1162 फीसदी के साथ ‘द कश्मीर फाइल्स’ पहले स्थान पर है.

‘बाहुबली 2’ और ‘बधाई हो’ जैसी फिल्मों को पछाड़ा
फिल्म ‘कांतारा’ का हिंदी वर्जन 981.33 फीसदी के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि 2019 की फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ 876.24 फीसदी के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है. चौथे नंबर पर ‘द केरल स्टोरी’ है. ‘आशिकी 2’ 612 फीसदी मुनाफे के साथ 5वें स्थान पर है. ‘कार्तिकेय 2 (हिंदी)’, ‘स्त्री’, ‘बधाई हो’, ‘बाहुबली 2 (हिंदी)’ और ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ क्रमश: छठे, सातवें, 8वें, 9वें और 10वें स्थान पर हैं.

Tags: Entertainment news., The Kashmir Files

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें