T-Shirt में फिट हो जाता है ये AC, चिलचिलाती धूप में मिलेगी पहाड़ों जैसी ठंडी हवा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

ये वजन में बहुत कम होने की वजह से टी-शर्ट में आसानी हो जाता है फिट.
USB चार्जिंग सपोर्ट के चलते आप इसे लैपटॉप से भी कर सकते हैं चार्ज.
सोनी का T-Shirt एसी 50 डिग्री के तापमान पर भी करता है काम.

नई दिल्ली. गर्मी से बेमौसम बारिश और धूल भरी आंधी ने थोड़ी राहत जरूर दी है. लेकिन ये अब ज्यादा दिन रहने वाली नहीं है. क्योंकि सूर्य देवता एक बार अपनी प्रचंड गर्मी से लोगों का बुरा हाल करने वाले हैं. वैसे भी जून का महीना अपनी तपिश के लिए जाना जाता है. लेकिन इस बार बेमौसम हुई बारिश से लोगों को थोड़ी राहत मिल गई. लेकिन ऐसा लगातार चलने वाला नहीं है और तेज गर्मी के लिए आपको तैयार हो जाना चाहिए. बढ़ती गर्मी की बजह से बढ़ने वाली आपकी परेशानी को ध्यान में रखकर, हम आपके लिए T-Shirt में फिट होने वाले पॉकेट एसी की डिटेल लेकर आए हैं. जो आपको चिलचिलाती हुई धूप में चिल्ड ठंडक देगा.

Sony Reon Pocket 2 AC
सोनी ने इस काम की डिवाइस को हाल ही में लॉन्च किया है. ये पॉकेट एसी आपको इनडोर और आउटडोर दोनों ही जगह पर ठंडी हवा दे सकता है. इसके लिए सोनी ने इसमें रिचार्जेबल बैटरी भी दी है जो कि, एक बार चार्ज होने पर घंटो तक डिवाइस को ऑन रख सकती है. Sony Reon Pocket 2 AC को आप अपनी टी-शर्ट में फिट कर सकते हैं. जहां से ये डिवाइस आपके पूरे शरीर को ठंडा रखेगा.

यह भी पढ़ें : एक AC पूरे घर को बना देगा शिमला जैसा ठंडा, दूसरे कमरों में नहीं चाहिए होगा अलग एयर कंडीशनर

कैसे काम करती है डिवाइस
ये डिवाइस शर्ट या टी-शर्ट की कॉलर में लगाई जाती है. इसके बाद जैसे ही आप इसे ऑन करते हैं, वैसे ही ये आपके ठंडी हवा देना शुरू कर देता है. Sony Reon Pocket 2 डिवाइस को आप अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट करके ऑपरेट कर सकते हैं. इसके लिए इसमें फंक्शन दिया गया है।

यह भी पढ़ें : Blue Star 1.5 Ton Split AC आधी कीमत पर खरीदने का मौका, साथ में मिलेगी 10 साल की वारंटी

Sony Reon Pocket 2 का डिजाइन
सोनी ने इस डिवाइस को इस तरीके से डिजाइन किया है कि, ये वजन में बहुत कम होने की वजह से टी-शर्ट और शर्ट की कॉलर में आसानी से लग जाती है. साथ ही इसमें आपको बेहतरीन एयर फ्लो भी मिलने वाला है. इसमें एक बैटरी दी गई है जो फैन को ऑन करती है और आप इसे आसानी से इस्तेमाल कर पाएंगे. अगर आप किसी ऐसी जगह पर इस डिवाइस को यूज करना चाहते हैं जहां इलेक्ट्रिसिटी नहीं है तो ये आपके लिए काफी बेहतर ऑप्शन साबित होने वाला है.

Sony Reon Pocket 2 की प्राइस
Pocket AC को चार्ज करने के लिए आपको कुछ करने की भी जरूरत नहीं है. इसमें आपको USB Charging Support दिया गया है. इसकी मदद से आप आसानी से डिवाइस को चार्ज कर सकते हैं. इसे खरीदने के लिए आपको करीब 22 हजार रुपए खर्च करने होंगे.

Tags: AC, Tech news, Tech news hindi, Tech News in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें