Odisha Train Accident में माता-पिता को गंवाने वाले बच्चों की मदद को आगे आए सहवाग, किया बड़ा ऐलान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

वीरेंद्र सहवाग ने ओडिशा ट्रेन हादसे के पीड़ितों के बच्चों को मदद का हाथ बढ़ाया है
बीते शुक्रवार को ओडिशा के बालासोर में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ था, 275 लोग जान गंवा चुके

नई दिल्ली. 3 दिन पहले ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. कोरोमंडल एक्सप्रेस, बेंगलुरु-हावड़ा सुपर फास्ट और मालगाड़ी के बीच बीते शुक्रवार को टक्कर हो गई थी, जिससे दोनों ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए थे. इस हादसे में 275 लोगों की जान गंवा चुके हैं. जबकि घायलों की संख्या भी एक हजार से ज्यादा है. इस घटना से दुखी टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने पीड़ितों की मदद के लिए बड़ा ऐलान किया है.

वीरेंद्र सहवाग ने रविवार को एक ट्वीट कर बालासोर ट्रेन हादसे के पीड़ितों के बच्चों के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाया है. सहवाग ने ट्वीट किया कि वो उन सभी बच्चों को निशुल्क पढ़ाएंगे, जिन्होंने इस ट्रेन हादसे में माता-पिता खो दिए हैं.

सहवाग ने बढ़ाया मदद का हाथ
सहवाग ने इस ट्रेन हादसे से जुड़ी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “यह तस्वीर हमें लंबे समय तक परेशान करेगी. दुख की इस घड़ी में मैं कम से कम इतना तो कर ही सकता हूं कि इस हादसे में जान गंवाने वालों के बच्चों की पढ़ाई का ध्यान रखूं. मैं ऐसे बच्चों को सहवाग स्कूल के बोर्डिंग में मुफ्त शिक्षा देने का ऑफर दे रहा हूं. सभी परिवारों के लिए प्रार्थना और उन सभी बहादुर पुरुषों और महिलाओं के लिए तालियां जो बचाव के काम में सबसे आगे रहे. मेडिकल टीम और स्वयंसेवक जो स्वेच्छा से रक्तदान कर रहे हैं. हम इसमें साथ हैं.”

मदद करने वालों को सलाम: सहवाग
सहवाग ने इस हादसे के दौरान मौके पर मदद के लिए पहुंचे लोगों को भी सलाम किया, जिन्होंने ट्रेन में फंसे लोगों को निकालने, अस्पताल पहुंचाने में मदद की और जरुरत पड़ने पर खून भी दिया.

सिर्फ सहवाग ही नहीं, बल्कि देश के शीर्ष उद्योगपति गौतम अदाणी ने भी इसी तरह की घोषणा की है. अदाणी समूह के प्रमुख गौतम अदाणी ने भी रविवार को एक ट्वीट के जरिये बताया कि अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों को पढ़ाई का खर्च अदाणी ग्रुप उठाएगा.

इस बीच, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस हादसे की सीबीआई जांच की सिफारिश की है. वहीं, हादसे के बाद डाउन ट्रैक से यातायात शुरू हो गया है.

Tags: Odisha Train Accident, Virender sehwag

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें