नाखूनों में जब इस तरह की खराबी आने लगे, तो हो सकता है ये कैंसर के संकेत, ऐसे करें पहचान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी के मुताबिक जब हाथ या पैर के अंगूठों में नाखूनों का रंग मटमैला या भूरा होकर गहरी काली पट्टी की तरह लकीरें खींच जाएं तो तो यह मेलोनोमा कैंसर के निशान हो सकते हैं. Image: Canva

वहीं जब नाखूनों के पास डार्क स्किन दिखने लगे या नाखूनों के आसपास की स्किन का रंग गहरा हो जाए, तो यह पूरी तरह से मेलेनोमा का लक्षण हो सकता है.. जब हाथ और पैरों की ऊंगलियों के नाखून हटने लगे या अलग होने लगे तो यह कैंसर के संकेत हो सकते हैं. इसमें जैसे-जैसे नाखून ऊपर उठेगा नाखून के शीर्ष पर सफेद किनारा लंबा दिखने लगेगा. Image: Canva जब पैर या हाथ के नाखून बीच-बीच से फटने लगे तो यह भी कैंसर के संकेत हो सकते हैं. हालांकि हाई कोलेस्ट्रॉल होने पर भी ऐसा हो सकता है. वहीं स्किन कैंसर होने पर नाखूनों के बीच में गांठ गांठ भी दिख सकता है. यह चौड़ा, गहरा या पतला हो सकता है.Image: Canva इन सब बातों के अलावा जरूरी नहीं कि ये निशान कैंसर के ही हैं. कुछ अन्य बीमारियों में भी यही निशान हो सकते हैं. लेकिन कैंसर और अन्य बीमारियों के लक्षणों में एक बुनियादी अंतर होता है. जब ये निशान अन्य बीमारियों में दिखे तो यह सही भी हो सकता है या दवा लेने पर सही हो जाता है लेकिन अगर स्किन कैंसर वाले लक्षण नाखून में है तो वह ठीक नहीं होता है. अगर ऐसी स्थिति में पहले डॉक्टर से ही दिखाना बेहतर रहेगा.Image: Canva

 

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें