अब लोगों की नौकरियां खाने लगा AI! अमेरिका में महीने भर में 4000 लोग हुए बेरोजगार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


न्‍यूयॉर्क. अमेरिका में मई के महीने में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (Artificial Intelligence) के कारण 4000 लोगों की नौकरियां चली गईं. अमेरिका में तेजी से लोगों की नौकरियां जा रही हैं. इसको लेकर एक रिपोर्ट के अनुसार केवल मई में करीब 80,089 लोगों ने नौकरी गंवा दी, इसमें से 3,900 ऐसे थे जिनकी नौकरी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के कारण गई. ऐसा बताया गया है कि अन्य लोगों को आर्थिक स्थिति, कटौती, पुनर्गठन आदि कारणों के वजह से नौकरी से निकाला गया.

रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल जनवरी और मई के बीच लगभग 417,500 नौकरियां चली गईं – सबसे खराब शुरुआत वर्ष 2020 से जब COVID-19 महामारी ने बड़े पैमाने पर छंटनी शुरू की. आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के कारण पहली बार बड़ी संख्‍या में लोगों को निकाला गया है. दरअसल गूगल और माइक्रोसाफ्ट ने अपने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस लॉन्‍च किए थे. इनका लाभ कई कंपनियां ले रही हैं. इसके कारण कंपनी को अधिक लोगों की जरूरत नहीं है. कंपनियों ने अपने स्‍टाफ को कम करना शुरू कर दिया है. कुछ दिन पहले ही वैज्ञानिकों और तकनीकी उद्योग के लीडर्स ने इस संबंध में चेतावनी दी थी.

Tags: America, Artificial Intelligence, Job loss, US News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें