आप भी पहनते हैं कछुए की अंगूठी, हो जाएं सावधान, जान लें किसे करना चाहिए धारण और किसे नहीं

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

वास्तु शास्त्र में कछुए को विशेष स्थान प्राप्त है.
कछुआ एक शुभ प्रतीक के रूप में जाना जाता है.

Astro Tips For Turtle Ring : अक्सर आपने कई लोगों को गले में क्रिस्टल का लॉकेट, हाथ में ईविल आई ब्रेसलेट या फिर उंगली में कछुए की अंगूठी पहने देखा होगा. आज के समय में भले ही यह एक फैशन के रूप में जाना जाता है, परंतु इन्हें पहनने के कई ज्योतिषी लाभ हैं. आज का हमारा विषय है कछुए की अंगूठी जो अक्सर आपने कई लोगों को पहने देखा होगा. परंतु क्या आप जानते हैं कि बिना जानकार की सलाह के इस अंगूठी को धारण करना आपके लिए कितना खतरनाक हो सकता है? यदि आपको इसके बारे में नहीं पता है तो हमें इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

वास्तु शास्त्र में कछुए का महत्व

यूं तो वास्तु शास्त्र में कछुए को विशेष स्थान प्राप्त है. कछुआ एक शुभ प्रतीक के रूप में जाना जाता है. बहुत से लोग अपने घर में शुभता लाने के लिए धातु या लकड़ी का कछुआ रखते हैं या फिर बहुत से लोग अपनी उंगली में कछुए की अंगूठी को धारण करते हैं. इसके पीछे मान्यता है कि ऐसा करने से मनुष्य को आर्थिक तंगी नहीं होती.

यह भी पढ़ें – घर में अक्सर परिजन रहते हैं बीमार, अपनाएं 3 अचूक ज्योतिषी उपाय, दूर होंगे सारे रोग!

कछुए की अंगूठी पहनने के फायदे

वास्तु शास्त्र के अनुसार, जो व्यक्ति कछुए की अंगूठी धारण करता है, माना जाता है कि उसके जीवन में कभी भी सुख-समृद्धि और सौभाग्य की कमी नहीं होती. कछुए की अंगूठी पहनने से धन आकर्षित होता है.

कछुए की अंगूठी पहनने के नुकसान

  • ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है यदि वर्जित राशि के जातक बिना जानकार की सलाह के जो लोग भी कछुए की अंगूठी धारण करते हैं, उन्हें आर्थिक संकट से गुजरना पड़ सकता है.
  • जो लोग बिना सलाह के कछुए की अंगूठी धारण करते हैं, उन्हें व्यापार में बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है.
  • इसके अलावा जो व्यक्ति बिना जानकार की सलाह के कछुए की अंगूठी धारण करता है, उसकी परिजनों के साथ अक्सर अनबन होती रहती है. घर में क्लेश का माहौल बना रहता है और परिजनों से हमेशा वाद-विवाद और लड़ाई झगड़ा होता रहता है.

किसे नहीं करना चाहिए धारण

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बिना जानकार की सलाह के कछुए की अंगूठी धारण नहीं करना चाहिए. इस अंगूठी को मेष राशि, वृश्चिक राशि, मीन राशि, कन्या राशि के जातकों को बिना जानकार की सलाह के भूलकर भी धारण नहीं करना चाहिए.

यह भी पढ़ें – घर के कोने में इस तरह लगाएं मोर पंख, मिलेगा भाग्य का साथ, दूर होगा वास्तु दोष, सुधरेगी आर्थिक स्थिति

क्या करें 4 राशि के जातक

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ऊपर बताई चार राशि के जातकों को कछुए की अंगूठी धारण नहीं करने की सलाह दी जाती है परंतु यदि आप धातु या लकड़ी का कछुआ घर पर रखें तो यह आपके लिए शुभ माना जा सकता है.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Religion

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें