आज का राशिफल, 05 जून 2023: मेष राशि वालों के क्रोध करने से काम बिगड़ेंगे, वृष, मिथुन राशि वाले दोस्तों से मिलेंगे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मेष राशिफल (Mesh Rashifal, 05 june 2023)

आप का दिन मिश्रित फलदायी है. आज आप अस्वस्थता एवं चिंता का अनुभव करेंगे. शरीर में थकान और आलस्य एवं मन में अशांति रहेगी. आप आज थोड़े क्रोधित रहेंगे, जिससे काम बिगड़ सकते हैं. व्यवहार में न्याय रखने का प्रयास करें. निर्धारित काम के लिए प्रयासरत रहें. धार्मिक यात्रा का आयोजन होगा. आप आज जो भी प्रयत्न करें, वे गलत दिशा में हो सकते हैं. धैर्य रखें.

वृष राशिफल (Vrishabh Rashifal, 05 june 2023)

आज का दिन सावधानीपूर्वक गुजारें. आज किसी भी प्रकार से कोई नया काम शुरू ना करें. आज आप का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. खान-पान में विशेष ध्यान रखना आपके लिए जरूरी है. शारीरिक रूप से थकान और मानसिक रूप से व्याकुलता का अनुभव करेंगे. ऑफिस में कार्य भार के कारण अधिक थकान का अनुभव होगा. यात्रा लाभदायी नहीं रहेगी. आध्यात्मिकता के लिए कुछ समय निकालें.

मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal, 05 june 2023)

आप का दिन आनंद-प्रमोद तथा भोग-विलास में गुजरेगा. दोस्तों से मुलाकात हो सकती है. कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है. वाहन सुख मिलेगा. नए वस्त्र की खरीदी और उसे पहनने के अवसर प्राप्त होंगे. प्रणय के लिए आज का दिन अच्छा है. भोजन में मीठा खाने को मिल सकता है. तंदुरस्ती अच्छी रहेगी, सामाजिक सम्मान और ख्याति मिलेगी. उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें