दवाओं के इन कॉम्बिनेशन से…अब रहें अलर्ट, यहां जानिए गवर्नमेंट ने क्यों किया बैन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हिमांशु नारंग/करनाल: अगर आप भी बीमार होने के बाद जल्दी ठीक होने के लिए एक साथ कई दवा खाते हैं तो ये खबर आपके लिए है. केंद्र सरकार ने 14 फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन (FDC) वाली दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी है. बैन की गई दवा खांसी, जुकाम, सांस से जुड़े इन्फेक्शन के दौरान ली जाती थी.

केंद्र सरकार के इस फैसले की करनाल के डॉक्टर्स ने सराहना की है. MD डॉक्टर अमनप्रीत बताते हैं कि सरकार की ओर से बैन की गई कॉम्बिनेशन वाली दवाओं को बनाने के फॉर्मूले में गड़बड़ी पाई गई थी, जिस कारण मरीज के शरीर पर इनका विपरीत असर पड़ सकता था. डॉक्टर्स की मानें तो बैन दवाओं के कॉम्बिनेशन का असर मरीज को शारीरिक तौर पर किसी और तरह की बीमारी से भी ग्रस्त कर सकता था.

डॉक्टरों का कहना है कि केंद्र सरकार ने भले ही इन दवाओं को बैन कर दिया है, लेकिन बहुत से ऐसे परिवार हैं, जिनके घरों में अब भी इन दवाओं के कॉम्बिनेशन हो सकते हैं. ऐसे में आपके लिए भी जानना जरूरी है की ऐसी कौन-कौन सी दवाओं के कॉम्बिनेशन हैं जिनपर केंद्र सरकार ने रोक लगा दी है.

बैन की गईं 14 FDC दवाओं के कॉम्बिनेशन
• निमेसुलाइड + पेरासिटामोल
• क्लोरफेनिरामिन + कोडीन सिरप
• फोल्कोडाइन + प्रोमेथाजीन
• एमोक्सिसिलिन + ब्रोमहेक्सिन
• ब्रोमहेक्सिन + डेक्स्ट्रोमेथोर्फन + अमोनियम क्लोराइड मेंथॉल
• पेरासिटामोल + ब्रोमहेक्सिन फेनिलेफ्राइन + क्लोरफेनिरामाइन + गुइफेनेसिन
• सालबुटामॉल + क्लोरफेनिरामाइन

विशेषज्ञों की सलाह पर हुआ निर्णय
अब इन 14 FDC (Fixed Dose Combination) ड्रग्स का न तो अब निर्माण होगा और न बिक्री होगी. बता दें केंद्र सरकार ने यह फैसला विशेषज्ञ समिति की सलाह पर लिया है. स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि इन दवाओं का कॉम्बिनेशन स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक साबित हो सकता है. ऐसा अक्सर देखा जाता है कि भारत में जब भी हम डॉक्टर के पास किसी बीमारी का इलाज कराने के लिए जाते हैं, तब डॉक्टर एक साथ दो तीन दवाओं का परामर्श लिख देते हैं. ऐसे में आपको भी इन बैन किए गए कॉम्बिनेशन की जानकारी होनी चाहिए.

.

FIRST PUBLISHED : June 04, 2023, 21:55 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें