
आदित्य आनंद/गोड्डा. गोड्डा के राजमहल परियोजना क्षेत्र अंतर्गत ईसीएल प्रबंधन के खिलाफ आज बोआरिजोर प्रखंड के बड़ा सिमड़ा गांव के लोगों ने पानी की समस्या को लेकर मोहनपुर-ललमटिया मुख्य मार्ग जाम कर दिया है. ग्रामीणों ने बताया कि ईसीएल ने खनन कार्य के लिए ग्रामीणों की जमीन ली है. लेकिन आज पानी के लिए ग्रामीणों को बिलखना पड़ रहा है. गांव में पानी की कोई भी सुविधा उपलब्ध नहीं है. पूरा गांव ईसीएल से आने वाले टैंकर पर आश्रित है. लेकिन इस प्रचंड गर्मी में पिछले 8 दिनों से टैंकर नहीं आ रहा है. इस संबंध में ईसीएल प्रबंधन से शिकायत करने पर कोई सुध नहीं ले रहा है. घर के काम-काज में काफी परेशानी हो रही है. इसलिए आज मजबूरन गांव वालों को सड़क पर पर उतड़ना पड़ा.
वहीं, गांव की महिला शकुंतला देवी ने बताया की घरेलू उपयोग के पानी का इंतजाम तो दूर की बात है. पीने तक का पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है. ईसीएल द्वारा पानी टैंकर नियमित रूप से नही भेजा जा रहा है. ऐसे में ग्रामीणों के बीच बिना पानी के जीना मुश्किल हो गया है. सड़क पर सुबह 7:00 बजे से लोग बैठे हैं. ताकि ईसीएल के अधिकारी आकर उनकी समस्या का निदान करे, लेकिन दोपहर तक कोई नहीं पहुंचा था. ऐसे में लोगों को ईसीएल प्रबंधन को लेकर आक्रोश व्याप्त है.
ईसीएल के एरिया मैनेजर ने दिया संवेदनहीन बयान
वहीं इस समस्या को लेकर न्यूज 18 लोकल ने जब ईसीएल के एरिया मैनेजर एस.के प्रधान ने बताया कि पानी की समस्या को लेकर सड़क जाम की कोई भी सूचना उन्हें प्राप्त नहीं है. अगर पानी की समस्या को लेकर सड़क जाम हुआ भी है तो ईसीएल उसे कैसे पूरा कर पाएगा. क्योंकि प्रचंड गर्मी होने की वजह से ईसीएल में भी पानी का स्रोत कम हो चुका है और एक टैंकर भरने में एक घंटा के करीब समय लगता है. इसलिए लोगों तक कम मात्रा में पानी जा रहा है.
.
FIRST PUBLISHED : June 04, 2023, 21:57 IST








