शशांक बहुगुणा और आतमजीत सिंह ‘मैलोरंग नेपथ्य रंग सम्मान’ से सम्मानित

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रसिद्ध रंगकर्मी शशांक बहुगुणा को दूसरे और आतमजीत सिंह को तीसरे ‘मैलोरंग नेपथ्य रंग सम्मान’ से सम्मानित किया गया है. लखनऊ में आयोजित विशेष समारोह में दोनों रंगकर्मियों को यह सम्मान प्रदान करके सम्मानित किया गया.

लखनऊ के शशांक बहुगुणा को भारतीय रंगमंच में ‘मनो-शारीरिक रंगमंच’ नाम की रंगशैली पर लंबे समय तक कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया है. आतमजीत सिंह भी लखनऊ के रहने वाले हैं और उन्होंने चिर–परिचित नौटंकी लोक नाट्य शैली में नए –नए समसामयिक आलेखों के मंचन के माध्यम से उस रंग शैली का पुनराविष्कार किया है.

दिल्ली की प्रमुख नाट्य संस्था मैलोरंग के तत्त्वावधान में ‘नेपथ्य रंग सम्मान’ नाम से वार्षिक सम्मान दिया जाता है. इस सम्मान में रंगमंच के नेपथ्य रंगशीर्ष को प्रतीक चिह्न और 51000 रुपये की राशि प्रदान की जाती है. इसके लिए स्थायी रूप से एक कार्य समिति का गठन किया गया है, जिसके संयोजक प्रो. देवेंद्र राज अंकुर हैं.

यह सम्मान समारोह लखनऊ की सुप्रसिद्ध नाट्य मंडली ‘नीपा’ और भारतेन्दु नाट्य अकादमी के संयुक्त तत्त्वावधान में आयोजित किया गया. इस अवसर पर भारतीय रंगमंच के वरिष्ठ रंग निर्देशक पद्मश्री राज बिसारिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए. पुरस्कार वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतेंदु नाट्य अकादमी के निदेशक प्रो. दिनेश खन्ना ने की.

Best Hindi Play, Hindi Drama, Hindi Theatre, Theatre Near Me, Maithili Lok Rang Mailorang, मैथिली लोक रंग दिल्ली, मैलोरंग नेपथ्य रंग सम्मान, नेपथ्य रंग सम्मान, नाट्य संस्था मैलोरंग, हिंदी नाटक, रंगमंच, Mailorang Natay Sanstha, Mailorang Nepathya Rang Samman, Hindi Natak, लखनऊ न्यूज, भारतेन्दु नाट्य अकादमी, नीपा नाट्य मंडली, देवेंद्र राज अंकुर, Bhartendu Natya Academy Lucknow, Lucknow News, Devendra Raj Ankur Ke Natak,

सम्मान समारोह में बड़ी संख्या मे रंगकर्मी उपस्थित हुए. कार्यक्रम का प्रारंभ मैलोरंग के निदेशक डॉ. प्रकाश झा के संभाषण से हुआ. मुख्य अतिथि पद्मश्री राज बिसारिया ने लखनऊ शहर में अस्सी के दशक के रंगमंचीय गतिविधि को याद किया. कार्यक्रम का संचालन अमिताभ श्रीवास्तव ने किया. देवेंद्र राज अंकुर ने सम्मान के बारे में विस्तृत जानकारी दिए. नीपा संस्था की ओर से सूर्यमोहन कुलश्रेष्ठ ने सभी का धन्यवाद किया.

मैथिली लोक रंग – मैलोरंग
मैथिली भाषा, साहित्य और संस्कृति के विकास के लिए राष्ट्रीय स्तर पर मैथिली लोक रंग – मैलोरंग संस्था की स्थापना 2005 में की गई थी. मैलोरंग द्वारा प्रति वर्ष दिल्ली में नाट्य महोत्सव, साहित्य सम्मेलन, मैथिलोत्सव, वैचारिक संगोष्ठियां आदि का आयोजन किया जाता है. विद्यापति रचित मैथिली नाटक ‘मणिमंजरी’ एवं प्रथम आधुनिक मैथिली नाटक ‘सुन्दर संयोग’ के प्रथम मंचन का श्रेय भी मैलोरंग रेपर्टरी को ही जाता है.

मैथिली लोक रंग के अध्यक्ष वरिष्ठ नाटककार महेन्द्र मलंगिया एवं रंगमंडल प्रमुख युवा रंगकर्मी राजीव रंजन झा हैं. मैलोरंग के संस्थापक निदेशक रंगनिर्देशक डॉ. प्रकाश झा हैं.

Tags: Literature, Literature and Art, Lucknow news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें