
हाइलाइट्स
शाही भरवां दम आलू खाने में टेस्टी होते हैं. इसको घर आए मेहमानों को भी परोस सकते हैं.
लाजवाब स्वाद से भरपूर करी इस सब्जी के स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है.
Sahi Bharwan dum Aloo Recipe: खाने के शौकीन हर रोज नई डिशेज तलाशते ही रहते हैं. ऐसे लोग किसी भी आम डिज को स्पेशल ट्विस्ट देकर खास बना देते हैं. ऐसी ही एक बहुत सामान्य सी सब्जी का नाम है आलू. दरअसल घरों में लोग आलू को अलग-अलग तरह से बनाकर खाते हैं. लेकिन क्या आपने कभी शाही भरवां दम आलू (Stuffed dum aloo) बनाकर खाए हैं? ये सब्जी खाने में बेहद टेस्टी होती है. इसको घर आए मेहमानों को भी परोस सकते हैं. लाजवाब स्वाद से भरपूर इसकी करी स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है. आइए जानते हैं इसको बनाने की आसान विधि.
सब्जी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
आलू- 4-5
टमाटर- 5-6
बारीक कटा हरा धनिया 2-3 टेबल स्पून
बारीक कटी अदरक- 1 छोटी चम्मच
अदरक- 1 इंच टुकड़ा
मैदा- 2 चम्मच
बारीक कटी हरी मिर्च- 1
हरी मिर्च- 2
जीरा- ½ छोटी चम्मच
पनीर- 150 ग्राम
तेल- 5 टेबल स्पून
बारीक कटे काजू- ¼ कप
हल्दी पाउडर- ½ छोटी चम्मच
धनिया पाउडर-1.5 छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटी चम्मच
कसूरी मेथी- 2 छोटी चम्मच
किशमिश- 10
दालचीनी- 1 इंच टुकड़ा
लौंग- 4
काली मिर्च- 8
साबुत बड़ी इलायची- 1
नमक- स्वादानुसार
बनाने का तरीका
शाही भरवां दम आलू बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को तोड़कर भुरभुरा कर लेंगें. अब इसमें अदरक, किशमिश, हरी मिर्च, ½ चम्मच नमक और बारीक कटे काजू, हरा धनिया को एड करते हुए ठीक से मिला लेंगे. इस तरह से भरावन (स्टफिंग) बनकर तैयार हो चुका है. इसके बाद आलुओं को धोकर छील लेंगे. अब आलू को बीच से दो भागों में काटकर चाकू या किसी नुकीली चीज से उसे खोखला कर लेंगे. अब पहले से तैयार भरावन को आलू के खोखले हिस्से में चम्मच की मदद से भरेंगे. इसके बाद मैदा लेंगे, जिसमे थोड़ा पानी और स्वादानुसार नमक डालकर घोल बना लेंगे. अब इस घोल में स्टफ्ड आलुओं को डालकर अच्छे से लपेट लेंगे. इसके बाद इन आलुओं को हल्की आंच में तेल में फ्राई करेंगे. जब आलू का रंग सुनहरा हो जाए तो आंच बंद कर देंगे और उन्हें एक प्लेट में निकाल लेंगे.
ये भी पढ़ें: धनिया पराठा स्वाद के साथ देगा भरपूर पोषण, दिल के लिए है फायदेमंद, सिंपल है बनाने का तरीका
ग्रेवी बनाने का तरीका
शाही भरवां दम आलू की ग्रेवी बनाने के लिए सबसे पहले एक प्रेशर कूकर में तेल डालकर गर्म कर लेंगे. अब इसमे जीरा डालकर चटका लेंगे. इसके बाद इसमे लौंग, काली मिर्च, दालचीनी और छिली हुए बड़ी इलायची के दाने डालकर भूनेंगे. अब इसमें हल्दी, धनिया पाउडर को एड करते हुए किसी चम्मच से चलाते हुए 1-2 सेकेंड तक भून लेंगे. अब टमाटर-अदरक-हरी मिर्च-काजू का पेस्ट डालकर चलाएं और ऊपर से लाल मिर्च पाउडर भी डाल लें. याद रखें कि इसे तब तक भूनना है जब तक मसाला और तेल अलग-अलग न दिखने लगें.
ये भी पढ़ें: विटामिन डी से भरपूर इस सब्जी को खाने से हड्डियां भी बनेंगी मजबूत! 4 तरीके से डाइट में करें शामिल
अब मसाले में कसूरी नमक, कसूरी मेथी और 1 गिलास पानी डालकर इस ग्रेवी को एक उबाल आने तक पका लेंगे. इसके बाद इस ग्रेवी में आलू डालकर कूकर को बंद कर 1 सीटी आने दें. अब आंच धीमी करके मीडियम आंच पर ही आलू को 4 से 5 मिनट तक पकने दें. इसके बाद आंच बंद कर 20 मिनट बाद कूकर खोलें. अब बनकर तैयार हो चुके शाही भरवां दम आलू में ऊपर से हरी धनिया से गार्निश कर दें. आप इसको रोटी, पराठा, पूड़ी या चावल के साथ सर्व कर सकते हैं.
.
Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle
FIRST PUBLISHED : June 04, 2023, 19:00 IST








