रिंकू सिंह का शर्टलेस लुक देख फिदा हुईं शुभमन गिल की बहन! फैंस में मची खलबली, नितीश राणा की वाइफ ने क्या कहा?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

रिंकू सिंह ने आईपीएल में बैटिंग से मचाया था कोहराम.
शुभमन गिल की बहन रिंकू सिंह की हुईं दीवानी.

नई दिल्ली. आईपीएल 2023 का बुखार फैंस के सर चढ़कर बोला. यह सीजन युवाओं की लीग का एक सबसे बड़ा उदाहरण साबित हुआ. कभी 23 साल के यशस्वी जायसवाल ने अपने शतक से कोहराम मचाया. कभी रिंकू सिंह (Rinku Singh) जैसे छोटे कद के बल्लेबाज ने लगातार 5 छक्के ठोक लंबे गेंदबाजों को आसमानी सैर करा दी. रिंकू सिंह ने सिक्सर किंग बनकर कई लोगों को अपना दीवाना बना लिया है. ये तो रही आईपीएल की बात, लेकिन आईपीएल के बाद भी इस बैटर मैदान में नहीं बल्कि अपने हॉट लुक से फैंस के साथ शुभमन गिल की बहन शहनील गिल (Shahneel Gill) को भी अपना दीवाना बना लिया है.

दरअसल, रिंकू सिंह आईपीएल के बाद मालदीव में छुट्टियों का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ शर्टलेस फोटोज शेयर की हैं. जिसमें रिंकू सलमान खान जैसी बॉडी और एब्स दिखाते हुए शानदार पोज दे रहे हैं. उनकी इन फोटोज से फैंस की आंखें चकमका ही गईं, साथ ही टीम इंडिया के युवा बैटर शुभमन गिल की बहन शहनील गिल भी उनपर फिदा हो गईं हैं. शहनील ने रिंकू सिंह का हॉट लुक देखने के बाद कमेंट में तारीफ करते हुए लिखा, ‘ओ हीरो’. यह कमेंट देखने के बाद फैंस में खलबली मच चुकी है.

Rinku Singh Instagram Post

Shahneel Gill Comment

‘लगता है भाभी मिल गईं’

शुभमन गिल की बहन का कमेंट देखने के बाद फैंस तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देते नजर आ रहे हैं. एक फैन ने कमेंट में लिखा, ‘लगता है भाभी मिल गईं रिंकू भईया’. वहीं, रिंकू की इन फोटोज पर केकेआर के कप्तान नितीश राणा की वाइफ साची मारवाह ने भी कमेंट किया है. उन्होंने ‘अच्छा’ लिखते हुए एक हर्ट इमोजी भी बनाया है.

रिंकू सिंह ने आईपीएल 2023 में अपनी बल्लेबाजी से गेंदबाजों के परखच्चे उड़ा दिए. 50 लाख के बैटर रातों-रात मशहूर तब हुए जब उन्होंने आखिरी ओवर में लगातार 5 छक्के लगाकर गुजरात के जबड़े से जीत छीन ली थी. इसके बाद इस खिलाड़ी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. चारो तरफ चर्चे थे तो रिंकू भईया के.

Tags: Nitish rana, Shubman gill

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें