
सौरभ वर्मा/रायबरेली. आपने अलग-अलग तरह की मिठाइयां तो बहुत खाई होंगी, लेकिन रायबरेली की यह मिठाई कुछ अलग है. क्योंकि, यह मिठाई सब्जी से बनाई जाती है. स्वाद में भी यह लाजवाब है. सब्जी से बनने वाली इस बर्फी को जो एक बार खा लेता है, वह इसका दीवाना हो जाता है.
दुकानदार का दावा है कि यह मिठाई स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद है और इसे शुगर पेशेंट भी आसानी से खा सकते हैं, क्योंकि इसमें चीनी की मात्रा बहुत ही कम होती है. लौकी से बनने वाली लौकी बर्फी रायबरेली के शिवगढ़ कस्बे में हरि स्वीट्स के यहां मिलती है, जिसे खाने के लिए लोग दूर-दूर से यहां आते हैं.
दुकान के संचालक हरिपाल बताते हैं कि लौकी से बनने वाली मिठाई लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है. इसमें शुगर बहुत ही कम मात्रा में मिलाई जाती है. इसे तैयार करने में खोया के साथ गोंद और अलग-अलग प्रकार के मेवे का प्रयोग किया जाता है, जिससे इसका स्वाद लाजवाब हो जाता है.
खास किस्म से तैयार होती है यह मिठाई
हरि पाल ने बताया कि लौकी से बनने वाली यह मिठाई एक खास तरह से तैयार की जाती है. इसमें खोया और मेवा का प्रयोग होता है, जिसके बाद इसका स्वाद लजीज हो जाता है. यह लोगों के स्वास्थ्य के लिए काफी लाभप्रद है. इस मिठाई को सभी लोग आसानी से खा सकते हैं. इसमें चीनी का उपयोग कम होता है, इसलिए बीमार व्यक्ति भी इसका सेवन कर सकता है.
स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद
दुकान पर मौजूद ग्राहक शिवम ने बताया कि यह मिठाई लोगों के स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभप्रद है. इसका स्वाद भी लाजवाब है, जिससे यह लोगों की पहली पसंद बनी हुई है.
.
Tags: Food 18, Life18, Raebareli News, Up news in hindi
FIRST PUBLISHED : June 04, 2023, 17:33 IST








