
Lab Assistant vs Attandent : लैब असिस्टेंट और लैब अटेंडेंट के बीच अंतर कई लोग नहीं जानते हैं. मिलते-जुलते नाम की वजह से इसको लेकर लोग कन्फ्यूज रहते हैं. क्या आप भी इनमें से एक हैं ? लैब अटेंडेंट और लैब असिस्टेंट पद के बीच कार्य, योग्यता और सैलरी को लेकर भी अंतर हैं. आज हम लोग इसी के बारे में जानेंगे. इसके बाद जब लैब असिस्टेंट और लैब अटेंडेंट की भर्ती आएगी तो कन्फ्यूजन नहीं होगा.
लैब असिस्टेंट और लैब अटेंडेंट के बीच जो पहला अंतर है, वह पद का है. लैब अटेंडेंट कर्मचारी लैब असिस्टेंट के अंतर्गत काम करता है. वह प्रतिदिन लैब के काम में लैब असिस्टेंट को असिस्ट करता है. मतलब उसकी मदद करता है.
लैब असिस्टेंट के कार्य
-लैब असिस्टेंट उन सैंपल्स का एनालिसिस करता है जो उसे सीनियर से असाइन किए गए होते हैं.
-लैब इक्विपमेंट्स की मरम्मत और जरूरी केमिकल्स उपलब्ध रहें, यह सुनिश्चित करता है.
-एनालिसिस रिपोर्ट को तैयार करके रिकॉर्ड मेंटेन करता है.
-इसके अलावा उसे लैब से संबंधित जो भी कार्य असाइन किए जाते हैं, उन्हें पूरा करता है.
लैब अटेंडेंट के कार्य
-लैबरोटरी के काम में लैब असिस्टेंट की मदद करना.
-लैबरोटरी इक्विपमेंट्स की नियमित सफाई और उनकी मेंटिनेंस.
-सीनियर लोगों द्वारा दिए गए लैब संबंधी अन्य काम भी.
लैब असिस्टेंट और लैब अटेंडेंट बनने की योग्यता
– लैब अटेंडेंट बनने के लिए 12वीं क्लास साइंस स्ट्रीम (PCM) से पास होना जरूरी है.
-लैब असिस्टेंट बनने के लिए मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी (MLT) में बीएससी या डिप्लोमा सा 6 महीने का सर्टिफिकेट कोर्स किया होना चाहिए.
लैब अटेंडेंट और लैब असिस्टेंट की सैलरी
लैब अटेंडेंट- सालाना सैलरी एक लाख से चार लाख तक.
लैब असिस्टेंट- दो से चार लाख सलाना
ये भी पढ़ें…
जेईई मेन और जेईई एडवांस्ड में क्या होता है अंतर, दोनों में कौन है सबसे अधिक कठिन?
पंजाब नेशनल बैंक में नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर, जल्द करें आवेदन
.
Tags: Job and career, Jobs news
FIRST PUBLISHED : June 04, 2023, 17:22 IST








