इस्कॉन मंदिर में 5 जून से शुरु हो रहा समर कैंप, बच्चों को दी जाएगी वैदिक नृत्य, मंत्र और मेडिटेशन की शिक्षा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


कुंदन कुमार / गया. समर वेकेशन के दौरान गया के इस्कॉन मंदिर के द्वारा विशेष तैयारी की जा रही है. मंदिर समर कैंप का आयोजन कर रहा है. जिसमें 7 साल से लेकर 12 साल के बच्चों को वैदिक नृत्य के साथ मंत्र, मैडिटेशन की शिक्षा दी जाएगी. समर कैंप का आयोजन 5 जून से शुरू होकर 11 जून तक चलेगा. समर कैंप में भाग लेने के लिए बच्चे 4 जून की शाम तक गूगल डॉक्यूमेंट पर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इस समर कैंप में 100 बच्चों को वैदिक और मंत्र मेडिटेशन के शिक्षा दी जाएगी.

वैदिक नृत्य के साथ ड्राइंग, पेंटिंग की कला भी सिखाई जाएगी

इस दौरान बच्चों को वैदिक नृत्य के साथ-साथ मंत्र मैडिटेशन की शिक्षा दी जाएगी. साथ ही उन्हें पेंटिंग की कला भी सिखाई जाएगी. बच्चों में नैतिक शिक्षा का भाव उत्पन्न हो, इस दिशा में भी सेमिनार का आयोजन होगा. इस्कॉन मंदिर प्रबंधन इसको लेकर तैयारी कर रहा है. इस्कॉन मंदिर के पुजारी जगदीश श्याम दास ने बताया कि आज के परिवेश में इस तरह के समर कैंप की काफी आवश्यकता है. पश्चिमी सभ्यता नई पीढ़ी पर हावी हो रही है. सोशल मीडिया, टेलीविजन और बॉलीवुड मूवी के चलते बच्चे अपने संस्कार भूल रहे हैं. इस वजह से इस्कॉन मंदिर में यह समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है. अभी स्कूलों में समर वेकेशन चल रहा है और इस समय बच्चों को संस्कार की शिक्षा देना उचित समय है.

बच्चों के माता-पिता के लिए भी होगी वर्कशॉप

श्याम दास ने बताया कि 5 जून से समर कैंप शुरू हो रहा है. 11 जून को इसका समापन होगा. इस समर कैंप में 7 से 12 साल के बच्चे शामिल होंगे. प्रतिदिन सुबह 6 बजे इसकी शुरुआत मंत्र मेडिटेशन और कीर्तन के साथ की जाएगी. बच्चों का नैतिक शिक्षा के ऊपर एक सेमिनार होगा. बच्चों को वैदिक नृत्य का भी पाठ पढ़ाया जाएगा. समर कैंप के आखरी दिन 11 जून को बच्चों के माता-पिता के लिए एक वर्कशॉप रखा गया है. इस वर्कशॉप में बच्चों की परवरिश की कला पेरेंट्स को बताई जाएगी. इस दिन समर कैंप में शामिल सभी बच्चों को सर्टिफिकेट भी मिलेगा. इस समर कैंप में 100 बच्चे शामिल हो सकेंगे. इसके लिए 4 जून तक आवेदन कर सकते है. 1 सप्ताह तक चलने वाली इस समर कैंप के लिए प्रति बच्चे को 700 रुपये देने होंगे.

.

FIRST PUBLISHED : June 04, 2023, 16:40 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें