Deoghar Crime News: छत पर सो रही बच्ची से बलात्कार, पड़ोसी नाबालिग से पुलिस कर रही पूछताछ

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मनीष दुबे/देवघर. देवघर में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है. यहां अपने घर की छत पर सो रही नाबालिग लड़की का एक नाबालिग लड़के ने रेप किया है. आरोपी पड़ोस का लड़का है. लड़की के चीखने-चिल्लाने पर वह फरार हो गया. पुलिस उसे पकड़कर पूछताछ कर रही है.

पूरा मामला सारवा थाना क्षेत्र के एक गांव का है. यहां 8 वर्षीय एक बच्ची के साथ उसके घर की छत पर रेप की वारदात को अंजाम दिया गया है. वह छत पर सो रही थी. तभी मौका पाकर पड़ोस का लड़का छत पर आ धमका और रेप किया. लड़की विरोध करना चाही लेकिन उसकी एक न चली. इस बीच बच्ची की हालत नाजुक हो गई. वह चीखने चिल्लाने लगी. इसके बाद आरोपी फरार हो गया.

वहीं, लड़की के परिजन छत पर पहुंचे तो बच्ची ने आपबीती बताई. जिसका बद लड़की को आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है. वारदात की सूचना पर देवघर एसडीपीओ व महिला थाना प्रभारी सदल बल सदर अस्पताल पहुंचे. बच्ची व उसके परिजनों से पूछताछ की गई. इसके आधार पर छानबीन शुरू की गई.

इसे भी पढ़ें : Dausa Crime News: पेड़ से लटकी मिली युवती की लाश, पिता ने दर्ज कराया अपहरण, रेप और हत्या का केस

एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया कि नाबालिग के साथ रेप का मामला प्रकाश में आया है. आरोपी लड़के को पकड़ लिया गया है. वह भी नाबालिग बताया जा रहा है. उससे पूछताछ की जा रही है. नियम संगत कार्रवाई की जाएगी.

Tags: Crime News, Deoghar news, Rape Case

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें