3 कारणों से आग पकड़ सकता है आपका AC, एक कारण तो बहुत आम, प्लीज मत कीजिए ऐसी गलतियां

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

एयर कंडीशन में हमेशा क्वालिटी वाले पार्ट्स का ही इस्तेमाल करें
स्प्लिट एसी में कूलिंग पाइप अच्छी क्वालिटी के होने चाहिए
एयर कंडीशनर की समय-समय पर सर्विस कराते रहना चाहिए

नई दिल्ली. एयर कंडीशनर में आग लगाना मामूली बात नहीं है. अगर एसी एक बार आग पकड़ लेता है, तो बड़ा हादसाहो सकता है. अमेरिका में एसी में आग लगने की वजह से 29 लोगों की जान गई है और 200 मिलियन डॉलर से ज्यादा का नुकसान हुआ है. अब आपको लग रहा होगा कि, एसी में आग कैसे लग जाती है. तो आपको हम बता दें सबसे ज्यादा एसी में आग एक छोटी सी गलती की वजह से लगती है, जो मानवीय लापरवाही होती है. आइए जानते हैं, एयर कंडीशनर में आग लगने की मुख्य वजहों के बारे में….

AC में आग लगने की कॉमन वजह
एयर कंडीशनर में आग लगने की मुख्य वजह रेगुलर सर्विस न कराना है. इस वजह से एयर कंडीशनर के पार्ट्स में धूल जमा हो जाती है और ये ज्यादा हीट लेना शुरू कर देते हैं. हीटिंग इश्यू की वजह से एयर कंडीशनर में आग लग जाती है.

यह भी पढ़ें : चोरी का Smartphone खरीदने पर होगी 3 साल की जेल, आपने खरीदा सेकेंड हैंड फोन! तो हो जाएं सावधान

एसी के पास ज्वलनशील सामग्री का रखना
अगर आप एयर कंडीशनर के पास जैसे कागज, पत्तियां और मलबे का इखट्‌टा करके रखते हैं, तो आग लगने की संभावना बढ़ जाती है. क्योंकि एसी के यूज से बैक साइट से गर्म एयर निकलती है जो कि, इन सभी सामान में आग लगा सकती है.

समय पर सर्विस नहीं कराना
एयर कंडीशनर को ठीक से साफ करने में विफल होने के परिणामस्वरूप इसके एयर वेंट्स, फिल्टर, कॉइल और फिन्स में गंदगी और धूल के कण जमा हो जाते हैं. यह सामान्य वायु प्रवाह को रोकते हैं और इस वजह से एसी खराब हो सकता है और आखिर में आग लग सकती है.

यह भी पढ़ें- आपके लिए कूलर ठीक रहेगा या AC? खरीदने से पहले जान लेंगे कारण तो नहीं होगा पछतावा, घर में सब रहेंगे खुश

नकली पार्ट्स का यूज
एयर कंडीशनर में अगर कोई नया पार्ट्स डाला जाता है, तो आपको उसकी जांच करानी चाहिए. अगर गलती से भी कोई नकली या गलत पार्ट एसी में फिट कर दिया जाता है, तो ये दुर्घटना का कारण बन सकता है. इसमें एयर कंडीशनर धीरे-धीरे खराब होता है और आखिर में काम करना बंद कर देता है.

एसी में आग लगने से कैसे बचाव करें
एक्सपर्ट का मानना है कि, एयर कंडीशन में हमेशा क्वालिटी वाले पार्ट्स का ही इस्तेमाल किया जाना चाहिए. जैसे स्प्लिट एसी में कूलिंग पाइप अच्छी क्वालिटी के होने चाहिए. वहीं एसी की समय-समय पर सर्विस कराते रहना चाहिए.

Tags: Air Conditioner, Tech news, Tech news hindi, Tech News in hi, Tech News in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें