HDFC Bank Millennia Credit Card: तेल भरवाने से लेकर शॉपिंग तक, मिलते हैं बंपर रिवॉर्ड, जानें और क्या फायदे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. देश का अग्रणी बैंक एचडीएफसी बैंक ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से कई तरह के कार्ड जारी करता है. अगर आप आए दिन अमेजन और फ्लिपकार्ट से शॉपिंग करते हैं या जोमैटो और स्विगी के जरिए फूड ऑर्डर करते हैं तो आपके लिए एचडीएफसी बैंक का मिलेनिया क्रेडिट कार्ड (HDFC Bank Millennia Credit Card) एक बेहतरीन कार्ड साबित हो सकता है. यह एक कैशबैक क्रेडिट कार्ड है. यह कार्ड कॉन्टैक्टलेस टेक्नोलॉजी से लैस है जिससे ग्राहकों को ‘टैप एंड पे’ की सुविधा भी मिलती है यानी कार्ड को स्वाइप किए बिना पीओएस मशीन पर केवल टैप करके पेमेंट किया जा सकता है.

मिलेनिया क्रेडिट कार्ड के फीचर्स

  • मिलेनिया क्रेडिट कार्ड से अमेजन, फ्लिपकार्ट, BookMyShow, Cult.fit, Myntra, Sony LIV, Swiggy, Tata CLiQ, Uber और Zomato पर किए जाने वाले खर्च पर 5% का कैशबैक प्वाइंट मिलेगा. इस कैटेगरी में हर बिलिंग साइकिल में अधिकतम 1000 रुपये कैशबैक मिलेगा.
  • फ्यूल, रेंट पेमेंट, सरकारी पेमेंट को छोड़कर अन्स सभी खर्चों पर 1 फीसदी का कैशबैक प्वाइंट मिलेगा. इस कैटेगरी में भी हर बिलिंग साइकिल में अधिकतम 1000 रुपये कैशबैक मिलेगा.
  • कार्ड होल्डर को साल में 8 बार कॉम्प्लिमेंट्री डोमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस की सुविधा मिलती है. हालांकि एक तिमाही में अधिकतम 2 बार कॉम्प्लिमेंट्री डोमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस की सुविधा मिलती है.
  • एक कैलेंडर तिमाही में एक लाख रुपये खर्च करने पर कार्डहोल्डर को 1000 रुपये का गिफ्ट कार्ड दिया जाता है.
  •  पेट्रोल पंपों पर 400 रुपये से 5 हजार रुपये की फ्यूल खरीद का पेमेंट इस कार्ड से करने पर 1 फीसदी का फ्यूल सरचार्ज नहीं देना होगा. एक बिलिंग साइकिल में अधिकतम 250 रुपये फ्यूल सरचार्ज माफ हो सकता है.

ये भी पढ़ें- Paytm SBI Rupay Credit Card: पेटीएम ऐप पर किए गए खर्च पर पाएं 2% कैशबैक, जल्द मिलेगी UPI की भी सुविधा

मिलेनिया क्रेडिट कार्ड के लिए एलिजिबिलिटी

  • सैलरीड या सेल्फ इंप्लॉइड व्यक्ति इस कार्ड को ले सकता है.
  • न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम उम्र 40 साल होनी चाहिए.
  • कम से कम 35 हजार रुपये प्रतिमाह से ज्यादा ग्रॉस सैलरी पाने वाला नौकरीपेशा लोग अप्लाई कर सकते हैं.
  • 6 लाख रुपये सालाना से अधिक आय वाला सेल्फ इंप्लॉइड इस कार्ड के लिए अप्लाई कर सकता है.

Tags: Credit card

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें