
नीरज कुमार/बेगूसराय. अगर आप मेडिकल के क्षेत्र में प्राइवेट सेक्टर की नौकरी या रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है. बिहार के बेगूसराय जिले में मेडिकल क्षेत्र में जॉब देने के लिए रोजगार मेला का आयोजन जून में किया जाएगा. इसमें समय सीमा निर्धारित नहीं है. इच्छुक युवा जून महीने में किसी भी दिन जिला नियोनालय कार्यालय आकर रोजगार कैंप में हिस्सा ले सकते हैं. जिला नियोजनालय के द्वारा आईटीआई के सामने सभागार में सुबह 10:30 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क कर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं. हालांकि 20 सीटों पर हीं रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित है. इसके लिए जो पहले आएंगे उन्हें मौका मिलेगा.
बेगूसराय नियोजन कार्यालय के एमजीएनएफ अधिकारी पार्थेश्वर ने बताया मेडिकल के क्षेत्र में 20 युवाओं को बेगूसराय में ही रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. चयनित युवाओं को जिले की बड़े निजी अस्पतालों में रोजगार दिया जाएगा. जानकारी के मुताबिक 10 चयनित युवाओं को नर्सिंग के क्षेत्र में काम करने का मौका मिलेगा. वहीं मार्केटिंग के क्षेत्र में काम करने के लिए 10 सीटों पर रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित होगा. नर्सिंग के क्षेत्र में रोजगार पाने के लिए जीएनएम या बीएससी होनी चाहिए. जबकि मार्केटिंग के लिए एमबीए या फिर बैचलर की डिग्री होना आवश्यक है. वहीं सैलरी की बात करें तो 15 से 20 हजार से शुरूआत की जायेगी. आपकों बता दें कि जॉब कैंप में भाग लेने से पहले आवेदकों को www.ncs.gov.in पर निबंधित होना आवश्यक है.
ऐसे पहुंचे जिला नियोजनालय
बेगूसराय बस स्टैंड या फिर रेलवे स्टेशन से बेगूसराय जिला नियोजनालय कार्यालय पहुंचने के लिए अभ्यर्थी पन्हास चौक के लिए कोई भी सवारी ले सकते हैं. पन्हास चौक पहुंचने के बाद वीर कुंवर सिंह प्रतिमा के पूर्व दिशा में स्थित आईटीआई कैंपस में जाने के बाद संयुक्त श्रम भवन में जिला नियोजनालय के कार्यालय पहुंचकर अभ्यर्थी इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं.
.
FIRST PUBLISHED : June 04, 2023, 15:24 IST








