Chapra News: सारण में भव्य विष्णु महायज्ञ का होगा आयोजन, जानें कब से शुरू हो रहा यज्ञ 

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


विशाल कुमार/छपरा. सारण जिला मुख्यालय स्थित पीएन सिंह कॉलेज के पास विष्णु महायज्ञ का आयोजन होने जा रहा है. यह आयोजन 5 जून से शुरू हो जाएगा. इस आयोजन को लेकर तैयारी तेजी से चल रही है. इस इलाके में लंबे अर्से बाद बड़े पैमाने पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है. इसको लेकर लोगों में भी उत्साह चरम पर है. इस महायज्ञ में डिज्नीलैंड की तरह मनोरंजन की व्यापक व्यवस्था की जा रही है. जहां बड़े झूला के साथ ब्रेक डांस झूला सहित अन्य मनोरंजन के साधन लोगों के लिए रहेगा.

इसके साथ ही महिलाओं के लिए अलग से मीना बाजार लगाया जा रहा है. जहां श्रद्धालु पूजा-अर्चना के साथ मनोरंजन का भी आनंद उठा सकते हैं. हालांकि कुछ वर्ष पूर्व हुए यज्ञ में मनोरंजन का साधन उपलब्ध नहीं था. लेकिन इस बार लोगों के मनोरंजन का खासा ध्यान रखा गया है.

काशी और मथुरा से आ रहे हैं विद्वान कथावाचक
विष्णु महायज्ञ समिति के कार्यकर्ता अभिषेक शर्मा ने बताया कि इस बार महायज्ञ में वृंदावन के तर्ज पर रासलीला का आयोजन होगा. वहीं काशी और मथुरा से विद्वान कथा वाचक आएंगे. जिनके मुखारविंद से कथा सुनकर लोग ज्ञान अर्जित करेंगे. यज्ञ को लेकर मंडप भी तैयार हो चुका है. उन्होंने बताया कि आयोजन को लेकर दिन-रात कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ नि:स्वार्थ भाव से सेवा दे रहे हैं. वही समिति के एक अन्य कार्यकर्ता सरोज सिंह ने बताया कि इस बार जो महायज्ञ होने जा रहा है, उसको आकर्षक बनाने के लिए कई प्रकार के झूले को लगाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि डिज्नीलैंड में जो मनोरंजन का साधन मिलता है. वही मनोरंजन के साधन यहां श्रद्धालुओं के लिए लगाया जा रहा है. ताकि इस यज्ञ का भव्यता बढ़े सके.

पतईया बाबा के सानिध्य में होगा विष्णु महायज्ञ
कार्यकर्ता सरोज सिंह ने बताया कि विष्णु महायज्ञ को लेकर चित्रकूट से पतईया बाबा का आगमन हो चुका है. जिनके नेतृत्व में इस महायज्ञ का आयोजन होना है. इसके साथ साधु-महात्मा भी पधार चुके हैं. इस आयोजन को लेकर साधु-महात्माओं के साथ लगातार बैठक कर मार्गदर्शन लिया जा रहा है. वहीं महात्माओं से प्राप्त परामर्श के अनुसार श्रद्धालु कार्य कर रहे हैं. विष्णु महायज्ञ समिति के कार्यकर्ता आयोजन को सफल बनाने में लगे हुए हैं.

.

FIRST PUBLISHED : June 04, 2023, 14:59 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें