हाइलाइट्स
डूंगरपुर जिले से जुड़ा है मामला
छात्राओं ने कलेक्टर से की थी शिकायत
प्रिंसिपल के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज
डूंगरपुर. आदिवासी बाहुल्य डूंगरपुर (Dungarpur) जिले के एक सरकारी स्कूल की नाबालिग छात्राओं ने अपने ही स्कूल के प्रिंसिपल पर छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें (Obscene Act ) करने के साथ ही दुष्कर्म करने के आरोप लगाए हैं. प्रिंसिपल की गंदी हरकतों से आहत पीड़ित छात्राओं ने पिछले दिनों जिला कलेक्टर से इस संबंध में शिकायत की थी. उसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं शिक्षा विभाग ने प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया है.
पुलिस के अनुसार यह शर्मनाक मामला डूंगरपुर शहर के सदर थाना इलाके के सरकारी स्कूल से जुड़ा है. गांव के सरकारी स्कूल की छात्राओं ने हाल ही में अपने परिजनों के साथ जिला कलेक्टर लक्ष्मीनारायण मंत्री के सामने उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराई थी. स्कूल की 6 छात्राओं ने शिकायत दर्ज कराते हुए स्कूल के प्रिंसिपल रमेशचंद्र कटारा पर गंभीर आरोप लगाए. छात्राओं का आरोप था कि प्रिंसिपल छुट्टी के दिनों में स्कूल में पौधों को पानी पिलाने सहित विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए स्कूल बुलाता है. बाद में उनके साथ छेड़छाड़ करता है.
प्राइवेट पार्ट्स के साथ भी छेड़छाड़ करता था
छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया कि प्रिंसिपल बंद कमरे में उनके प्राइवेट पार्ट्स के साथ भी छेड़छाड़ करता था. मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर लक्ष्मीनारायण मंत्री ने एसपी कुंदन कंवारिया को मामले की जांच के आदेश दिए थे. वहीं शिक्षा विभाग ने भी आरोपी प्रिंसिपल रमेश चंद्र कटारा को निलंबित करते हुए विभागीय जांच शुरू की थी.
आपके शहर से (डूंगरपुर)

इस भेड़ के बच्चे की लगी एक करोड़ की बोली, फिर भी चरवाहा बेचने को नहीं है तैयार; बेहद खास है वजह

IB Recruitment 2023: इंटेलिजेंस ब्यूरो में ऑफिसर बनने का गोल्डन चांस, ग्रेजुएट युवा जल्द करें अप्लाई, 81000 होगी सैलरी

घरेलू कलह से परेशान हुआ बुजुर्ग पिता, घोंट डाला जवान बेटे का गला, सदमें में आया पूरा परिवार

Barmer : 700 साल पहले ऐसे बसा यह गांव, आज कोई नहीं विरासत को सहेजने वाला

Udaipur: 4 साल बाद अपने से बेटे मिली बिछड़ी यह मां, मिलकर बेटे के छलक गए खुशी के आंसू

Balasore Train Accident: रेल ट्रैक पर युद्धस्तर पर काम, लगातार कई घंटों से Rescue Operation जारी

CM Ashok Gehlot आज 56 करोड़ रुपए के विकास कार्याें का करेंगे शिलान्यास-लोकार्पण | Pali News

उदयपुर के प्रत्यूष ने 10 वीं में मैथ और साइंस में हासिल किए 100 में से 100 अंक, सेल्फ स्टडी से पाए 97.83%

Bharatpur News: PCC Chief Govind Singh Dotasara करेंगे सरस खेल महोत्सव का शुभारंभ | Rajasthan News

Odisha Train Accident: रेल मंत्री ने बचावकर्मियों को बढ़ाया हौसला, जल्द करेंगे रेल सेवा बहाल

Fire News Delhi के Jahangirpuri में लगी भीषण आग, कई झुग्गियां जलकर खाक Breaking Fire | Top News
पोक्सो एक्ट और दुष्कर्म सहित विभिन्न संगीन धाराओं में मामला दर्ज
पीड़ित छात्राओं की रिपोर्ट पर सदर थाने में प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने मामले की जांच की. 2 दिनों तक पीड़ित छात्राओं के बयान लिए और मेडिकल कराया. उसके बाद अब पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल रमेश चंद्र कटारा को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ पोक्सो एक्ट और दुष्कर्म सहित विभिन्न संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
.
Tags: Crime News, Dungarpur news, Molestation, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : June 04, 2023, 13:50 IST








