शादी की खुशी में जमकर काटा भौकाल, पुलिस ने अब हर्ष फायरिंग को लेकर केस दर्ज किया

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


रहमान/बस्ती. उत्तर प्रदेश का मतलब भौकाल. अगर किसी रसूखदार की शादी हो, और उसमें ठांय-ठांय फायरिंग का भौकाल न दिखे तो, भइया समझ लो शादी का आनंद बेकार है. बैंड-बाजा और बारात के बीच वैसे तो हर्ष फायरिंग पर रोक है, लेकिन रसूखदार लोगों पर इस नियम और कानून का कोई असर दिखाई नहीं देता. वो खुलेआम हर्ष फायरिंग करते हैं. आए दिन हर्ष फायरिंग में किसी न किसी को गोली लगने की खबरें आती रहती है.

बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के महादेवा में सोशल मीडिया पर हर्ष फायरिंग का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में एक या दो नहीं, बल्कि बल्कि तीन युवक तड़ातड़ फायरिंग कर के लोगों को अपनी ‘ताकत’ का एहसास करा रहे हैं.

मिली जानकारी के मुताबकि, जितेंद्र सिंह के लड़के विशाल सिंह की बारात गांव से लखनऊ जा रही थी. गांव की रीति-रिवाज के अनुसार बारात जाने से पहले दूल्हे को गांव में घुमाया जा रहा था. इस दौरान, दूल्हे के घाट वाले घोड़ा चढ़ाने के पहले सिरफिरे युवक असलहे का घोड़ा दबाने लगे. गांववालों के बीच भौकाल बनाने के लिए युवकों ने तड़ातड़ कई राउंड फायरिंग कर दी. जबकि फायरिंग वाली जगह पर काफी भीड़ थी, ऐसे में वहां कोई भी अनहोनी हो सकती थी.

हर्ष फायरिंग पर रोक के बाद भी शादी से पहले शक्ति प्रदर्शन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो पर सीओ प्रीति खरवार ने बताया कि एक व्यक्ति के द्वारा लापरवाहीपूर्वक हर्ष फायरिंग की जा रही थी. जांच में पाया गया कि यह घटना लालगंज थाना क्षेत्र की है. थाना लालगंज में आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.

Tags: Basti news, Crime News, Firing, Marriage ceremony, Up news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें