‘मेला’ का खूंखार विलेन, जिसकी आंखें देख ही कांप उठी थी दर्शकों की रूह, भाई को तलवार मार फरार हो गया था ‘गुज्जर’

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबईः साल 2000 में आई आमिर खान (Aamir Khan) और ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) स्टारर फिल्म ‘मेला’ आपको याद है? वैसे तो ये फिल्म आमिर खान के करियर की सुपर फ्लॉप फिल्म थी, लेकिन इस फिल्म के आज भी खूब चर्चे होते हैं. इस फिल्म का एक किरदार है, जिसे फिल्म देखने वाले शायद ही आज तक भूल पाए होंगे. ये किरदार था विलेन गुज्जर सिंह (Gujjar Singh) का, डाकू गुज्जर सिंह के रूपा पर सितम देखकर दर्शकों की भी आंखें नम हो गई थीं.

‘मेला’ में ये खूंखार किरदार अभिनेता टीनू वर्मा ने निभाया था. उन दिनों टीनू का नाम इंडस्ट्री के सबसे खतरनाक विलेन की लिस्ट में शामिल किया जाता था. लेकिन, अचानक ही टीनू वर्मा (Tinu Verma) बड़े पर्दे से कहीं गायब हो गए, किसी को उनके गायब होने की कानों-कान खबर भी नहीं हुई थी. तो चलिए आपको बताते हैं, अब टीनू वर्मा कहां हैं और क्या कर रहे हैं?

टीनू वर्मा ने सिर्फ मेला में ही नहीं ‘राज’, ‘मां तुझे सलाम’, ‘घातक’, ‘गुलामी’ और ‘आंखें’ जैसी फिल्मों में भी काम किया था. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ही 1993 में आई गोविंदा स्टारर आंखें फिल्म से की थी. हालांकि, फिल्म में उन्होंने तेजेश्वर नाम का एक छोटा रोल ही प्ले किया था. इसके बाद वह घातक और हिम्मत जैसी फिल्मों में दिखाई दिए. हालांकि, छोटे-मोटे रोल करने के बाद अचानक वह फिल्मी दुनिया से गायब हो गए.

लेकिन, अगस्त 2013 में टीनू वर्मा फिर तब चर्चा में आ गए, जब उन्हें लेकर एक हैरानी भरी खबर सामने आई. खबर आई कि टीनू ने अपने सौतेले भाई मनोहर वर्मा पर तलवार से हमला किया है. इस खबर ने सबको चौंका दिया था. इस झगड़े की वजह पुश्तैनी संपत्ति से जुड़ा विवाद बताया गया था. दरअसल, टीनू और उनके सौतेले भाई के बीच लंबे समय से गोरेगांव स्थित पैतृक फार्महाउस को लेकर विवाद चल रहा था.

इसी संपत्ति के चलते बात इतनी बढ़ गई कि 23 अगस्त 2023 को दोनों के बीच जबरदस्त बवाल हुआ और इसी कहासुनी में टीनू ने तलवार निकाली और सौतेले भाई पर चला दी. हमले में मनोहर वर्मा को कई चोटें आई थीं. टीनू को भले ही बॉलीवुड फिल्मों में ज्यादा काम नहीं मिला, लेकिन कम समय में ही उन्होंने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया था. मेला फिल्म भले ही फ्लॉप थी, लेकिन टीनू के खूंखार अंदाज और कजरारी आंखों ने दर्शकों को खूब डराया था.

Tags: Aamir khan, Bollywood, Bollywood actors, Entertainment

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें