50 का दशक, सिर पर मां का हाथ, फिर इस हीरोइन ने स्विम सूट में मचा दी थी धूम, पहली मिस इंडिया का बेटा भी है स्टार!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई. 50 और 60 के दशक में सिनेमा की सुपरस्टार रहीं नूतन बहल ने अपनी आखिरी सांस तक फिल्मों में काम किया. नूतन फिल्मों में एक्टिंग के साथ भजन भी गाया करती थीं. कभी लाखों दिलों की धड़कन रहीं सुपरस्टार नूतन ने अपनी जिंदगी के आखिरी पल भी कैमरा और कलाकारों के बीच बिताए.

सरल, सोम्य और त्यागी स्वभाव की नूतन परोपकार के लिए जानी जाती थीं. नूतन की करीबी दोस्त रहीं एक्ट्रेस तबस्सुम भी उनकी कोमल और निर्मल गुणों की खूब तारीफ करती रही हैं. 4 जून 1936 को मुंबई में जन्मी नूतन के पिता कुमारसेन एक कवि थे.

नूतन की मां ने ही दिखाई एक्टिंग की राह!

नूतन की मां शोभना फिल्मों में काम करती थीं. नूतन का बचपन काफी संपन्नता में बीता और कलाकारों के बीच स्कूलिंग करती रहीं. अपनी 11वीं की पढ़ाई के लिए नूतन ने स्विट्जरलैंड के स्कूल में पढ़ाई शुरू कर दी. लेकिन जैसे ही उन्हें मुंबई आने का मौका मिला तो यहां तीन फिल्मों में काम करने का ऑफर दिया गया. ये ऑफर उनकी मां ने दिलाए थे. नूतन ने तीनों फिल्मों में काम कर काफी नाम कमाया. डायरेक्टर के आसिफ की फिल्म हमारी बेटी से डेब्यू करने के बाद नूतन ने सिनेमा को 100 से ज्यादा फिल्मों में अपने किरदार दिए हैं. नूतन ने 5 बार अपनी एक्टिंग की दम पर फिल्म फेयर का अवॉर्ड अपने नाम किया. नूतन ने सीमा, सुजाता, बंदनी, मिलन, मैं तुलसी तेरे आंगन की और मेरी जंग जैसी फिल्मों में अपनी धारदार एक्टिंग का नमूना पेश किया. नूतन ने साल 1958 में आई फिल्म ‘दिल्ली का ठग’ में स्विम सूट पहनकर अपने बिंदास अंदाज का हल्ला बोल दिया था.

नूतन की बिकनी को लेकर मचा था बवाल

ये वो दौर था जब लोग औरतों को छोटे कपड़ों में देखते ही आहत हो जाया करते थे. इस दौर में नूतन की बिकनी को लेकर बवाल मचा था. लेकिन नूतन अपने समय से काफी आगे की सोच रखती थीं. 1951 में नूतन ने पहली बार मिस इंडिया का खिताब भी अपने नाम किया. नूतन ने करीब 3 दशक तक पर्दे पर राज किया. 1959 में नूतन की मां ने लेफ्टिनेंट कमांडर राजेश बहल से उनकी शादी करा दी. इसके बाद भी नूतन लगातार फिल्में करती रहीं.

धार्मिक स्वभाव की थीं नूतन

एक्टिंग के साथ नूतन काफी धार्मिक  स्वभाव की थीं और समारोह में जाकर भजन भी गाया करती थीं. नूतन के बेटे मोहनीश बहल भी बॉलीवुड फिल्मों में एक्टिंग करते हैं. सलमान खान के साथ आई सुपरहिट फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ में उनके बड़े भाई राजेश का किरदार किया था. इसके साथ ही मोहनीश बहल कई फिल्मों में विलेन के किरदारों में भी नजर आ चुके हैं. नूतन का 54 साल की उम्र में 1991 में निधन हो गया. नूतन कुछ दिनों तक कैंसर से जूझती रहीं. लेकिन नूतन के निधन के 2 साल बाद उनकी 2 फिल्में नसीबवाला और इंसानियत रिलीज हुईं. जिनमें उन्हें श्रद्धांजलि दी गई.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें