
हाइलाइट्स
DAVV में 2021-22 में कुल 403 छात्रों का प्लेसमेंट हुआ था.
कंम्प्यूटर साइंस की छात्रा रीति नेमा को 57 लाख का पैकेज मिला.
यूट्यूब पर वीडियो देखकर कई दिनों तक इंटरव्यू देखकर की तैयारी की.
Highest Salary Package: देशभर में अलग-अलग विषयों की पढ़ाई करने वाले छात्रों को लगता है कि सिर्फ बड़े संस्थानों में पढ़ने से ही करियर में अच्छे मौके मिलते हैं लेकिन यह पूरी तरह सच नहीं है. क्योंकि पिछले कुछ वर्षों में देश के अलग-अलग इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स को फॉरेन कंपनीज ने जबरदस्त सैलरी पैकेज पर हायर किया है. इंदौर में देवी अहिल्या इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की एक छात्रा ने प्लेसमेंट के मामले में यूनिवर्सिटी के सारे रिकॉर्ड तोड़ चुकी हैं. कम्प्यूटर साइंस में बीई करने वाली रीति नेमा को विदेशी कंपनी से शानदार सैलरी पैकेज ऑफर किया गया.
हैरानी की बात है कि इस छात्रा का पैकेज इंदौर स्थित आईआईएम के हाइऐस्ट पैकेज से भी ज्यादा था. 2021-22 के प्लेसमेंट में उन्हें ऑस्ट्रेलिया की सॉफ्टवेयर कंपनी एटलसियन ने 57 लाख रुपये की मोटी सैलरी पर हायर किया गया. यह आईआईएम इंदौर के 49 लाख रुपये के पैकेज से करीब 8 लाख रुपये ज्यादा था.
इंटरव्यू के लिए जमकर की तैयारी
मोटा सैलरी पैकेज हासिल करने के लिए रीति ने प्लेसमेंट प्रोसेस के बारे में पता चलते ही तैयारी शुरू कर दी. रीति उस समय सेमेस्टर 4 में थी. इंटरव्यू की तैयारी के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की. हर संभव सवाल की तैयारी के बाद रीति ने अपने दोस्तों को मॉक इंटरव्यू देकर पैनल का सामना करने का आत्मविश्वास बनाया.
इंटरव्यू में सिलेक्शन के लिए रीति को 3 राउंड क्लियर करने थे, जो सभी ऑनलाइन थे. फर्स्ट राउंड में स्टूडेंट्स की कोडिंग स्किल टेस्ट की गई, दूसरा सिस्टम डिजाइन के बारे में था और थर्ड राउंड मैनेजमेंट वैल्यू पर बेस्ड था. 2021-22 के प्लेसमेंट सीज़न में 700 से अधिक कंपनियों से ऑफ़र प्राप्त करने वाले 405 डीएवीवी छात्रों के बीच रिति ने रिकॉर्ड-ब्रेकिंग पे पैकेज के साथ शीर्ष पर पहुंचने के लिए सभी राउंड में सफलता हासिल की.
पिछले साल DAVV में रिकॉर्ड छात्रों के प्लेसमेंट
भोपाल की रहने वाली रीति नेमा के पिता हेल्थकेयर सेक्टर में काम करते हैं. रीति एक मेधावी छात्रा रही और शुरू से ही इंजीनियर बनने का सपना देखती थी. रीति ने मैथ्स ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीता और स्कूल स्तर पर रूबिक क्यूब प्रतियोगिता भी जीती. रीति के लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, वह वर्तमान में एटलसियन के साथ एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम कर रही हैं.
बता दें कि DAVV में 2021-22 में कुल 403 छात्रों का प्लेसमेंट हुआ. रीति नेमा को मिला 56 लाख का पैकेज यूनिवर्सिटी के इतिहास में सबसे ज्यादा पैकेज रहा. वहीं, एवरेज पैकेज 6 लाख तक पहुंच गया. पिछले साल मैनेजमेंट और कम्प्यूटर साइंस डिपार्टमेंट में से छात्रों को बड़ी संख्या में जॉब मिली है.
.
Tags: Employment News, Indore news, Job and career, Salary break-up
FIRST PUBLISHED : June 04, 2023, 11:54 IST








