गांव जा रही लड़की की जेब में रखा Redmi का मोबाइल हुआ ब्लास्ट, अस्पताल में भर्ती

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फरीदाबाद. हरियाणा के फरीदाबाद से अपने गांव जा रही लड़की की पेंट की जेब में रखा मोबाइल (Mobile Battery Blast) फट गया. घायल लड़की को बल्लभगढ़ सिविल अस्पताल में इलाज के लिए करवाया भर्ती करवाया गया है. फिलहाल, लड़की को प्राथमिक उपचार दिया गया है. मोबाइल ब्लास्ट (Mobile blast) के कारणों का पता नहीं चला है लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि बैटरी गर्म होने से ब्लास्ट हुआ है.

जानकारी के अनुसार, मामला बल्लभगढ़ बस अड्डा चौक के समीप पेश आया है. लड़की मूल रूप से उत्तर प्रदेश के एटा जिले की रहने वाली है. फिलहाल, फरीदाबाद जिले के गांव चंदावली में रहती है. गर्मियों की छुट्टियां पड़ने पर लड़की अपने दादा-दादी के पास अपने गांव जा रही थी. तभी जब वह बल्लभगढ़ बस अड्डा चौक के पास पहुंची तो युवती के मुताबिक उसकी पेंट में रखे मोबाइल फोन (Smart Phone Blast) में अचानक आग लग गई और उसके मोबाइल फोन की बैटरी फट गई. जिससे युवती का दाया पैर बुरी तरह झुलस गया.

घटना के बाद घायल युक्ती को बल्लभगढ़ के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां इमरजेंसी वार्ड के डॉक्टरों ने घायल लड़की को प्राथमिक उपचार दे दिया है. साथ ही साथ मामले की सूचना लड़की के परिजनों को दे दी और सूचना मिलने पर लड़की के परिजन भी मौके पर यानी बल्लभगढ़ सिविल अस्पताल में जा पहुंचे हैं.

आपके शहर से (फरीदाबाद)

क्या बोले लड़की के पिता

घायल लड़की का पिता संजीव ने बताया कि उनकी बेटी गांव जा रही थी. इस दौरान उसकी जेब में रेडमी का फोन रखा था, जो फट गया. उन्होंने बताया कि बेटी को काफी चोट लगी है और डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं. बता दें कि मोबाइल की बेटरी में ब्लास्ट के मामले लगातार आ रहे हैं. ज्यादा फोन के इस्तेमाल से बैटरी गर्म होने से भी ब्लास्ट के मामले सामने आ रहे हैं.

Tags: Best android phones, Blast, Mobile, Mobile Phone, Redmi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें