17 जून को 2 ग्रहों का गोचर, सूर्य-शनि एक साथ कर रहे राशि परिवर्तन, 4 राशियों को मिलेगा धन और मान-सम्मान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

मकर राशि वालों को दोनों ग्रहों का गोचर आर्थिक लाभ के योग बना रहा है.
जिनकी राशि कन्या है, उनके लिए सूर्य और शनि ग्रह का गोचर सकारात्मक प्रभाव लेकर आ रहा है.

Surya Shani ka Gochar : ग्रहों का गोचर हर एक राशि के जातकों पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह का प्रभाव डालता है. जब एक राशि से निकलकर कोई ग्रह दूसरी राशि में प्रवेश करता है तो उसे राशि परिवर्तन या ग्रह गोचर कहा जाता है. इसी क्रम में 17 जून को दो ग्रह एक साथ राशि परिवर्तन कर रहे हैं. सूर्य 17 जून को मिथुन राशि में गोचर करेंगे. वहीं शनि अपनी ही राशि कुंभ में वक्री होने जा रहे हैं. ज्योतिष शास्त्र में शनि का वक्री होना काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. सूर्य और शनि के गोचर से किन राशियों को फायदा होने वाला है आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से.

मिथुन राशि के जातक

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन जातकों की राशि मिथुन है उनके लिए इन दोनों ग्रहों का गोचर महत्वपूर्ण माना जा रहा है. मिथुन राशि वालों की कार्यक्षेत्र में पदोन्नति हो सकती है. खर्चो पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. सामाजिक मान प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी. आपकी हर एक इच्छा पूरी होने के योग बन रहे हैं. परिवार में खुशियां आने का समय आ गया है.

यह भी पढ़ें – घर में अक्सर परिजन रहते हैं बीमार, अपनाएं 3 अचूक ज्योतिषी उपाय, दूर होंगे सारे रोग!

सिंह राशि के जातक

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन जातकों की राशि सिंह है उनके लिए सूर्य और शनि ग्रह का राशि परिवर्तन भाग्योदय लेकर आ रहा है. इन जातकों को पैतृक संपत्ति के माध्यम से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं. अगर लंबे समय से बीमार हैं तो आपकी सेहत में सुधार होने की संभावना है. व्यापारी वर्ग के लिए लाभ का समय आ रहा है, घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है जोकि लाभदायक रहेगा.

कन्या राशि के जातक

जिन जातकों की राशि कन्या है उनके लिए सूर्य और शनि ग्रह का गोचर सकारात्मक प्रभाव लेकर आ रहा है. इस दौरान आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त हो सकती है. खर्चों में बढ़ोत्तरी की संभावना है. लंबे समय से अटके कामों में गति आएगी.

यह भी पढ़ें – घर के कोने में इस तरह लगाएं मोर पंख, मिलेगा भाग्य का साथ, दूर होगा वास्तु दोष, सुधरेगी आर्थिक स्थिति

मकर राशि के जातक

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन जातकों की राशि मकर है उनके लिए दोनों ग्रहों का गोचर आर्थिक लाभ के योग बना रहा है. करियर में नई ऊंचाई प्राप्त कर सकते हैं. आपको घर के बड़ों का सहयोग मिल सकता है. मकर राशि के जातकों की धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Predictions, Religion

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें